चमोली: बारातियों को लेकर लौट रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, नदी में गिरा, दो की मौत, तीन घायल–

by | Nov 20, 2025 | चमोली, दुर्घटना | 0 comments

रात को हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर पावर हाउस के समीप कल्पगंगा में गिरा वाहन, बारात से लौट रहे थे लोग–

जोशीमठ, 20 नवंबर 2025: चमोली जनपद में एक दर्दनाक वाहन हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों के साथ ही पुलिस व एसडीआरएफ की टीमों ने घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि वाहन बारातियों को लेकर लौट रहा था।

बुधवार को सलूड़ से उर्गम की तरह बारात गई थी। शाम के समय बारात वापस लौट रही थी, करीब साढ़े सात बजे हेलंगउर्गम मार्ग पर पावर हाउस के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना की सूचना पर ज्योतिर्मठ से पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।

अंधेरा होने के चलते रेस्क्यू अभियान चलाने में काफी दिक्कतें हुई। दुर्घटना में दो की मौके पर ही मौत हो गई। दो घायलों को रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकाला गया। दुर्घटना में ध्रुव पुत्र कुशल (19) और कन्हैया पुत्र धीरेंद्र (19) दिनों निवासी सलूडज्योर्तिमठ की मौके पर ही मौत हो गई है।

एसडीएम ज्योतिर्मठ चन्द्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि वाहन में पांच लोगों के बैठने की जानकारी मिली है। दो की मौत और तीन घायल हुए हैं।

दुर्घटना में तीन लोग घायल हैं। जिसमें पूरण सिंह पुत्र धन सिंह 55 वर्ष, निवासी सलूड ज्योर्तिमठ, कमलेश पुत्र मुरली 25 वर्ष निवासी पल्ला ज्योर्तिमठ और मिलन पुत्र मनवर 28 साल निवासी सलूड़ घायल हैं। मिलन को गम्भीर चोट के चलते मौके से ही गोपेश्वर रेफर कर दिया गया है।

Latest News

चमोली: सीमांत गांवों की खेलकूद प्रतियोगिता में ग्रामीणों ने दिखाया उत्साह–

प्रशासन और खेल विभाग की ओर से आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताएं-- ज्योतिर्मठ, 28 जून 2026: सीमांत...

चमोली: जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद के विचारों को लेकर देश में कार्य कर रही भाजपा–

मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने जिला कार्यालय में आयोजित किया कार्यक्रम-- गोपेश्वर, 27 जून 2026:...

राहत: कोर्ट से जमानत पर रिहा हुए आरोपित निहंग, शासन-प्रशासन ने ली राहत की सांस–

तीन आरोति न्यायिक हिरासत में थे, जबकि एक का एम्स ऋ​​षिकेश में चल रहा था उपचार, चारों को मिली जमानत...

चमोली: नारायणबगड़ बाजार में बारिश का कहर, मलबे में दबी कई गाड़ियां–

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल फटने की आशंका, दुकानों में घुसा मलबा; राहत-बचाव की मांग-- नारायणबगड़...

उत्तराखंड: तनाव के बीच बैरियर तोड़कर उत्तराखंड में घुसे निहंग, बैरियर के साथ ही दो डंपरों में की तोड़फोड़–

कुल्हाल चेकपोस्ट पर पुलिस-प्रशासन से वार्ता विफल, तनावपूर्ण माहौल-- देहरादून, 25 जून 2026: उत्तराखंड...

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...
error: Content is protected !!