उपचुनाव: चमोली जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव हुआ संपन्न, 58.58 प्रतिशत रहा मतदान–

by | Nov 20, 2025 | चमोली, निर्वाचन | 0 comments

11 मतदेय स्थलों पर संपन्न हुई मतदान प्रक्रिया, 22 नवंबर को होगी मतगणना–

गोपेश्वर। जनपद चमोली के पांच विकासखंड नंदानगर, कर्णप्रयाग, गैरसैंण, थराली और देवाल में बृहस्पतिवार को त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। उपचुनाव में कुल 1895 मतदाताओं में से 1110 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान में पुरुषों के मुकाबले महिला मतदाताओं की भागेदारी अ​धिक रही।

कुल मतदान में से महिला मतदाता 609 तथा 501 पुरुष मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 11 मतदेय स्थलों पर मतदान प्रक्रिया आयोजित हुई। जनपद में 58.58 प्रतिशत मतदान हुआ।

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक प्रकाश ने बताया कि मटपेटियों को संबं​धित विकास खंड मुख्यालयों में बनाए स्ट्रांग रुम में जमा कर दिया गया है। 22 नवंबर को मतगणना की जाएगी।

उपचुनाव के दौरान सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था व प्रशासनिक व्यवस्थाएँ सुचारू रूप से संचालित रहीं। किसी भी केंद्र से अप्रिय घटना की सूचना प्राप्त नहीं हुई। प्रशासन एवं कार्मिकों के सहयोग से उपचुनाव शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।

Latest News

चमोली: जनता मिलन में सुनी गईं 30 शिकायतें, मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश-

सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश- गोपेश्वर, 29 सितंबर...

चमोली: सीवरेज, सेप्टेज एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाने के निर्देश–

एसटीपी की नियमित निगरानी और ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण के निर्देश-- गोपेश्वर, 28 सितंबर 2026:...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत कर्णप्रयाग शिविर में 484 लोगों ने किया प्रतिभाग–

56 दिव्यांगजनों के बनाए गए दिव्यांग प्रमाण पत्र-- कर्णप्रयाग, 28 सितंबर 2026: सेवा संकल्प अभियान के...

चमोली: धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने को प्रशासन ने जारी किए आदेश–

बद्रीनाथ धाम सहित धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त-- गोपेश्वर, 27 सितंबर...

चमोली: विधिक जागरूकता शिविर में दी कानूनी अधिकारों की जानकारी–

न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी और आलोक महरा ने बताया निःशुल्क कानूनी सहायता का महत्व-- गोपेश्वर, 27...

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...
error: Content is protected !!