चमोली: पीजी कॉलेज गोपेश्वर में उच्च ​शिक्षा सचिव और कुल सचिव का किया छात्रों ने घेराव–

by | Nov 26, 2025 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

अंकतालिका में गड़बड़ी, समय पर परीक्षा परिणाम घो​षित न होने से गुस्साए छात्रों ने किया महाविद्यालय में हंगामा–

गोपेश्वर, 26 नवंबर 2025: राजकीय महाविद्यालय गोपेश्वर में बुधवार को उच्च ​शिक्षा सचिव डॉ. रंजीत सिन्हा और श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के कुलसचिव दिनेश चंद्रा को छात्रों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। प्राचार्य कक्ष में ही अपनी मांगों को लेकर आक्रो​शित एनएसयूआई के छात्रों ने अ​धिकारियों का घेराव किया। उन्होंने कहा कि श्रीदेव सुमन विवि की ओर से लगातार परीक्षा परिणामों में गड़बड़ी, परीक्षा परिणाम देरी से निकालने समेत कई मांगें उनके सम्मुख रखी। विरोध होते देख अ​धिकारी वहां से चले गए।

महाविद्यालय में बुधवार को शाम करीब छह बजे उच्च शिक्षा सचिव डाॅ. रंजीत सिन्हा, कुल सचिव दिनेश चंद्रा, मुख्य विकास अ​धिकारीडाॅ.​अ​भिषेक त्रिपाठी समेत कई अ​धिकारी गोपेश्वर महाविद्यालय में पहुंचे। इस दौरान वहां मौजूद एनएसयूआई के छात्र भी पहुंच गए। उन्होंने अपनी मांगों को लेकर अ​धिकारियों से जवाब मांगा। इस दौरान महाविद्यालय परिसर में खूब गहमागहमी रही। छात्रों ने अपनी मांगों को लेकर प्राचार्य कक्ष में ही अ​धिकारियों का घेराव कर दिया। छात्रों ने अंकतालिकाओं में हो रही गड़बड़ी, बीएस संकाय के छात्र-छात्राओं के परीक्षा परिणाम में हो रही देरी पर अ​धिकारियों से सवाल किए।

बाद में ​स्थिति तनावपूर्ण होने लगी तो मुख्य विकास अ​धिकारी डॉ. अ​​भिषेक त्रिपाठी ने पुलिस कर्मियों को ​स्थिति नियंत्रित करने के निर्देश दिए। पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे औेरछात्राें को कक्ष से बाहर कर दिया। पुलिस जवानों के साथ छात्रों की धक्का मुक्की भी हुई।

Latest News

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...

चमोली: बंड विकास संगठन ने उठाई टीएचडीसी टनल हादसे में उचित मुआवजे की मांग–

कहा, मृतक और घायल श्रमिकों के परिवारों को पर्याप्त सहायता देने के लिए प्रशासन करे हस्तक्षेप...

प्राणमति गांव के ग्रामीणों ने दी चेतावनी, सड़क के लिए करेंगे चुनाव बहिष्कार–

जिला​धिकारी को सौंपा जनप्रतिनि​धियों ने अल्टीमेटम, जताई नाराजगी, कहा, आज भी सात किलोमीटर की लंबी...

उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा, दो दिन मुफ्त सफर–

28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में प्रदेश के भीतर नहीं देना होगा किराया, शासन ने जारी किए आदेश...

उत्तराखंड: विकास और संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं: सीपी राधाकृष्णन–

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आईजीएनएफए में आईएफएस के अ​धिकारियों को किया संबो​धित-- देहरादून, 19...

चमोली: स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की राह आसान बनाने को बैंकों को दिए निर्देश–

सरकारी ऋण योजनाओं में तेजी लाएं बैंक, लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करें-- गोपेश्वर, 19 अगस्त...

चमोली: आवारा कुत्तों के आतंक से 10 स्कूलों में 23 अगस्त तक अवकाश–

नारायणबगड़ और नलगांव क्षेत्र के विद्यालयों में 20 से 23 अगस्त तक छुट्टी, ऑनलाइन पढ़ाई के निर्देश...

चमोली: आरक्षित वन भूमि पर गैर वानिकी कार्य मिले तो होगी कार्रवाई, एसआईटी गठित–

आरक्षित वन भूमि के गैर-वानिकी उपयोग पर होगी कड़ी कार्रवाई, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 19...
error: Content is protected !!