चमोली: चमोली पुलिस ने महिला तस्कर को रंगे हाथों पकड़ा, चरस तस्करी का खेल किया फेल–

by | Dec 7, 2025 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार के सख्त एंटी नार्कोटिक्सलीडर​शिप के तहत लगातार नशा तस्करों पर हो रही जोरदार कार्रवाई–

गोपेश्वर, 07 दिसंबर 2025: चमोली पुलिस ने एक महिला को चरस तस्करी में गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार की सख्त एंटी-नार्कोटिक्स लीडरशिप के तहत चमोली पुलिस लगातार नशा तस्करों पर जोरदार कार्रवाई कर रही है। पिछले एक माह के भीतर चरस तस्करी के तीन प्रकरणों में चार तस्करों को जेल भेजकर चमोली पुलिस पहले ही बड़ा संदेश दे चुकी है। इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए चमोली पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है।

बीते छह दिसंबर को कोतवाली चमोली पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा एक सटीक और तेज़-तर्रार कार्रवाई करते हुए 512.20 ग्राम अवैध चरस के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई पुलिस उपाधीक्षक चमोली मदन सिंह बिष्ट के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चमोली अनुरोध व्यास के नेतृत्व में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान की गई।

बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को एक महिला के संदिग्ध हावभाव नजर आए। संदेह गहराने पर पुलिस टीम ने क्षेत्रपाल पेट्रोल पंप से पहले स्लाइडिंग जोन के पास वाहन को रोका और महिला की तलाशी ली। तलाशी में उक्त महिला कुंवरी देवी पत्नी इन्द्र मोहन, निवासी गौचर चमोली, उम्र 32 वर्ष के बैग से 512.20 ग्राम चरस बरामद हुई। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि यह चरस किसी व्यक्ति से खरीदी गई थी, जिसे आगे बेचने की योजना थी, लेकिन पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई ने इस पूरे प्लान को ध्वस्त कर दिया।

बरामदगी के आधार पर, अभियुक्ता कुंवरी देवी के विरुद्ध कोतवाली चमोली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

एसपी चमोली ने इस सफलता पर टीम की पीठ थपथपाई और स्पष्ट किया कि चमोली में किसी भी कीमत पर नशा कारोबारियों को बख्शा नहीं जाएगा।

पुलिस टीम

1- अनुरोध व्यास ( प्रभारी निरीक्षक चमोली)

2- उपनिरीक्षक सतेन्द्रबुटोला ( एसओजी प्रभारी)

3- हेड कांस्टेबल गोपाल सिंह ( कोतवाली चमोली)

4- कांस्टेबल बनबीर ( कोतवाली चमोली)

5- महिला कांस्टेबल अंकिता ( कोतवाली चमोली)

6- कांस्टेबल सलमान ( एसओजी)

7- कांस्टेबल रविकांत (एसओजी)

Latest News

चमाेली: गोपेश्वर में जल्द शुरू होगा चार बेड का डायलेसिस सेंटर–

गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने वीडियो जारी कर कहा, जल्द संचालित होगा डायलेसिस सेंटर-- गोपेश्वर, 04 जून...

चमोली: बीडीसी बैठक में ही धरने पर बैठा ग्राम प्रधान, जिला​धिकारी के आश्वासन पर हुए शांत–

जिला​धिकारी ने बीडीसी प्रस्तावों एवं शिकायतों की अनुपालन आख्या ना देने पर कारण बताओ नोटिस जारी...

मानवता के मूल्यों को अपनाने का आह्वान, बदरीनाथ-हेमकुंड यात्रा मार्ग पर शुरू हुआ धर्म-अर्थ आंदोलन–

भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. जसवंत लाल ने किया आह्वान-- गोपेश्वर, 03 जून 2026:...

चमोली: अभिभावक और छात्र नंदानगर से गोपेश्वर तक निकालेंगे पैदल मार्च–

राजकीय इंटर कॉलेज चौनघाट में विज्ञान संकाय के संचालन की मांग पर दस दिन से आंदोलन कर रहे अभिभावक...

हादसा: नरकोटा के पास वाहन दुर्घटना, पांंच लोग घायल, जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा–

एनएच अधिकारियों को तत्काल मलबा हटाने और सड़कचौड़ीकरण के दिए निर्देश-- रुद्रप्रयाग, 03 जून 2026: जनपद...

चमोली: मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति समीक्षा में अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश–

मुख्य विकास अ​धिकारी डॉ. अ​भिषेक त्रिपाठी ने ली अ​धिकारियों की बैठक, पांच साल में सीएम ने की 166...

देश के शीर्ष 50 जिलाधिकारियों में शामिल हुए विशाल मिश्रा–

उत्कृष्ट प्रशासनिक कार्यशैली और जनहित के प्रति समर्पण से राष्ट्रीय फलक पर चमके रुद्रप्रयाग के...

चमोली: उप वन क्षेत्राधिकारी राय सिंह कुंवर को दी भावभीनी विदाई–

अ​धिकारी, कर्मचारी और परिजन हुए सेवानिवृत्त समारोह में शामिल, सम्मानित किया-- गोपेश्वर, 31 मई 2026:...

चमोली: एनटीपीसी तपोवन में स्वच्छता पखवाड़ा 2026 का सफल एवं जनभागीदारीपूर्ण आयोजन–

कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख अजय कुमार शुक्ला के नेतृत्व, मार्गदर्शन में आयोजित हुआ स्वच्छता...
error: Content is protected !!