चमोली: गोवा में हुआ विश्व धरोहर रम्माण का आकर्षक मंचन–

by | Dec 15, 2025 | चमोली, संस्कृति | 0 comments

विश्व स्तरीय सरेंडिपिटी कला उत्सव में किया सलूड़-डुंग्रा की टीम ने प्रतिभाग–

जोशीमठ, 15 दिसंबर 2025: विश्व सांस्कृतिक धरोहर रम्माण का आयोजन गोवा के पणजी में किया गया। इस भव्य आयोजन के हजारों दर्शक साक्षी बनें।

पणजी (गोवा) में विश्व स्तरीय सरेंडिपिटी कला उत्सव में विश्व सांस्कृतिक धरोहर सम्माण का शानदार मंचन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों कला प्रेमी मौजूद रहे।

गोवा के पणजी में कला अकादमी के सभागार में सरेंडिपिटी आर्ट फाउंडेशन की ओर से विश्व स्तरीय कला उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें विश्व सांस्कृतिक धरोहर रम्माण के मंचन के लिए ज्योतिर्मठ के सलूड़-डुंग्रा की टीम को भी आमंत्रित किया गया। रम्माण के मंचन के लिए सलूड़-डुंग्रा की 30 सदस्यीय टीम गोवा गयी।

टीम का नेतृत्व कर रहे रम्माण के संयोजक डॉ. कुशल भंडार ने दूरभाष पर बताया कि 14 दिसंबर की शाम को कला अकादमी के प्रांगण में सैकड़ों कला प्रेमी दर्शकों, शोध कर्ताओं व छायाकारों की उपस्थिति में रम्माण का मंचन किया। सभी ने कार्यक्रम की खूब सराहना की। आयोजकों ने कलाकारों को सम्मानित कर उनका उत्साह वर्द्धन किया। प्रसिद्ध नृत्यांगना पद्मश्री गीता चंद्रन ने कार्यक्रम का आरंभ किया।

दल में मुख्य रूप से शरत सिंह बंगारी अध्यक्ष, भगत सिंह, दिनेश सिंह, देवेंद्र सिंह, भरत सिंह, दिलबर सिंह, प्रदीप बिष्ट आदि मौजूद रहे। इस कार्यक्रम को लोगों ने खूब सराहा।

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!