चमाेली: जिला प्रशासन ने भालू से लड़ने वाले पांच साहसी बच्चों को राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार के लिए किया नामित–

by | Dec 28, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

पोखरी के हरिशंकर उच्च प्राथमिक विद्यालय में भालू से ​भिड़ गए थे बहादुर छात्र-छात्राएं, जिला​धिकारी ने भेजे नाम-

-गोपेश्वर, 28 दिसंबर 2025: पोखरी विकास खंड के राजकीय उच्च प्रा​थमिक विद्यालय हरिशंकर के पांच छात्र-छात्राओं को जिला प्रशासन चमोली ने राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार के लिए नामित किया है। बता दें 20 दिसंबर को विद्यालय जाते वक्त भालू ने 7वींं कक्षा के देवेश के पांंव पर हमला कर दिया था। उसके साथ चल रहे छठवीं कक्षा के छात्र पंकेश ने अपनी रक्षा करने के साथ ही भालू पर पत्थर मारकर उसे जंगल की ओर भागने पर मजबूर कर दिया था।

इसी विद्यालय में 22 दिसंबर को सुबह साढ़े नौ बजे विद्यालय प्रांगण में छात्र-छात्राएं चटाई बिछाने व सफाई के काम में लगे थे, इसी दौरान वहां दो भालू आ गए, एक भालू ने छठवीं कक्षा के आरव पुंडीर पर पीछे से हमला कर करीब 30 मीटर दूर झाड़ियों में घसीटकर ले गया। भालू का आरव ने बेहोश होने तक सामना किया।

आठवीं की छात्रा दिव्या ने निडर होकर भालू का पीछा किया और भालू के चंगुल से आरव को छुड़ाया। जबकि विद्यालय की ही 8वीं की छात्रा दीपिका ने विद्यालय के अन्य 10 छात्र-छात्राओं को विद्यालय के एक कक्ष में बंद कर दिया। भालू ने इस कक्ष के दरवाजे को अपने नाखूनों से तोड़ने की कोशिश की, लेकिन दीपिका ने साहस का परिचय देकर दरवाजे को खुलने से बचाया और अन्य बच्चाें के जीवन की रक्षा की।

विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष कविता देवी और ग्राम प्रधान रिंकी देवी चौधरी ने कहा कि बहादुर विद्यार्थी देवेश, पंकेश, आरव, दिव्या व दीपिका को राष्ट्रीय पुरस्कार मिलना चाहिए। उन्होंने अपने और सा​​थियों की जान बचाई है।

Latest News

उत्तराखंड: सीएम धामी का बड़ाफैसला: मदरसों में उत्तराखंड बोर्ड का पाठ्यक्रम अनिवार्य, नियम न मानने पर होगी कार्रवाई–

कहा, बच्चों को समान और गुणवत्तापूर्ण ​शिक्षा देना है उद्देश्य, मदरसा बोर्ड होगा भंग-- हरिद्वार, 19...

चमोली: चारधाम यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में, प्रभारी मंत्री भरत चौधरी ने किया हाईवे का निरीक्षण–

मंत्री ने कमेड़ा से बदरीनाथ तक किया बदरीनाथ हाईवे का निरीक्षण, अ​धिकारियों को दिए निर्देश...

आस्था: कलश यात्रा के साथ अनसूया मंदिर में लक्ष महायज्ञ और श्रीमद देवी भागवत कथा शुरू–

यज्ञ के लिए अर​णी मंथन से प्रज्ज्वलित की गई आग, 28 को पूर्णाहूति के बाद मंदिर में विराजमान होगी...

प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा, अ​धिकारियों के साथ की बैठक–

पार्किंग, यातायात नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा पर हुई चर्चा-- गोपेश्वर। चारधाम यात्रा की...

चमोली: सरस्वती ​शिशु विद्या मंदिर पीपलकोटी के वा​र्षिकोत्सव में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम–

छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक गीतों की दी प्रस्तुतियां, पढ़ें, क्या रहा कार्यक्रम में खास...

पहल: प्लास्टिक मुक्त होगी चारधाम यात्रा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी चेतावनी–

सीएम ने कहा, धामों में कूड़ा फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई-- ऋ​षिकेश, 19 अप्रैल 2026:...

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...

अच्छी खबर: उत्तराखंड में बढ़ेगी विधवा, दिव्यांग, तीलूरौतेली और बौना पेंशन–

समाज कल्याण मंत्री ने दिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश, दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान बढ़ेगा...
error: Content is protected !!