वैदिक परंपरा: 23 अप्रैल को ब्रह्ममुहुर्त में खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट, नरेंद्रनगर राजदरवार में घो​​षित हुई ति​थि–

by | Jan 23, 2026 | आस्था, चमोली | 0 comments

चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट खुलने की ति​थि भी हुई घो​षित, 18 मई को दोपहर 12 बजकर 57 मिनट पर खुलेंगे मंदिर के कपाट–

नरेंद्रनगर, 23 जनवरी 2026: वसंत पंचमी के पावन पर्व पर शुक्रवार को नरेंद्रनगरराजदरवार में बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की ति​थिघो​षित हुई। वैदिक मंत्रोच्चारण और पंचांग गणना के अनुसार, 23 अप्रैल को सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर बदरीनाथ धाम के कपाट ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिए जाएंगे।

इधर, चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट 18 मई को दोपहर 12 बजकर 57 मिनट पर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। वसंत पंचमी पर्व पर

शुक्रवार को सुबह नौ बजे गोपीनाथ मंदिर परिसर में पंचांग पूजा और गणना के बाद रुद्रनाथ मंदिर के कपाट खोलने की तिथि घोषित की गई।

रुद्रनाथ मंदिर के पुजारी हरीश भट्ट ने बताया कि ज्येष्ठ संक्रांति 15 मई को रुद्रनाथ की उत्सव डोली शीतकालीन गद्दीस्थल गोपीनाथ मंदिर से गर्भगृह से बाहर लाई जाएगी। डोली को दिनभर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ रखा जाएगा। 16 को भी डोली गोपीनाथ मंदिर परिसर में रहेगी। 17 को सुबह आठ बजे डोली ल्वींठीखर्क के लिए प्रस्थान करेगी। रात्रि प्रवास यहीं कर 18 को डोली रुद्रनाथ के लिए रवाना होगी।

दोपहर 12 बजे डोली रुद्रनाथ मंदिर पहुंचेगी और रोहिणी नक्षत्र में दोपहर 12 बजकर 57 मिनट पर रुद्रनाथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। इस मौके पर श्री रुद्रनाथ-गोपीनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अ​धिवक्ता मनोज भट्ट, पंडित वेद प्रकाश महादेव भट्ट, शांति प्रसाद भट्ट, जगदंबा प्रसाद, जनार्दन तिवारी, अमित रावत, लखपत नेगी, मनीष नेगी, महेंद्र नेगी, रणजीत बिष्ट के साथ ही कई श्रद्धालुगण मौजूद रहे।

गोपीनाथ मंदिर परिसर में ​स्थित रुद्रनाथ गद्दीस्थल की पूजा अर्चना के बाद रुद्रनाथ मंदिर के कपाट खोलने की ति​​थिघो​षित हुई।

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!