अपनी माटी: यमकेश्वर पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योग आदित्यनाथ, इंटर कॉलेज के नवनिर्माण का किया उद्घाटन–

by | Feb 7, 2026 | पौड़ी, ब्रेकिंग | 0 comments

अपनी माटी:यमकेश्वर पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योग आदित्यनाथ, इंटर कॉलेज के नवनिर्माण का किया उद्घाटन–

सीएम पुष्कर सिंह धामी भी रहे शामिल, सीएम योगी ने कहा, भौतिक विकास के साथ संस्कारयुक्त शिक्षा से होगा राष्ट्र निर्माण–

पौड़ी (गढ़वाल), 07 फरवरी 2026: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अपने गृहक्षेत्रयमकेश्वर पहुंचे। यहां सीएम योगी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजकीय इंटर कॉलेज यमकेश्वर के नवनिर्मित दो मंजिला भवन का उद्घाटन किया। दोनों मुख्यमंत्रियों ने यमकेश्वर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में दर्शन कर देश, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

पौड़ी की जिला​धिकारी स्वाति एस भदौरिया ने दोनों मुख्यमंत्रियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में पहुंचे यूपी के मुख्यमंत्री योग आदित्यनाथ ने कहा कि भौतिक विकास जीवन का अंतिम उद्देश्य नहीं, बल्कि आवश्यकताओं की पूर्ति का माध्यम है। उन्होंने कहा कि विद्यालय केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित न रहकर छात्रों में संस्कार, नैतिकता और सांस्कृतिक मूल्यों का भी विकास करें। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति का उल्लेख करते हुए कहा कि इसमें व्यवहारिक ज्ञान पर विशेष बल दिया गया है और उत्तराखंड इस दिशा में सराहनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने शिक्षा में नवाचार से पलायन पर अंकुश लगने और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास की उम्मीद जताई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि योगी आदित्यनाथ आज सुशासन और विकास के प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में पिछले चार वर्षों में 28 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गई हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री देना नहीं, बल्कि संस्कारवान और जिम्मेदार नागरिक तैयार करना है।

सांसद हरिद्वार त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विद्यालय भवन के उद्घाटन पर बधाई देते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर दिया। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि विद्यालय में 161 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं और अध्यापकों की संख्या पूर्ण है। स्थानीय विधायक रेनू बिष्ट ने विद्यालय के प्रांतीयकरण तथा विज्ञान विषय शुरू करने की मांग रखी। कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!