ज्योतिर्मठ और दशोली विकास खंड के 60 से अधिक स्वयं सहायता समूह से जुड़ेशिल्पकार हुए शामिल–
गोपेश्वर, 26 फरवरी 2026: जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार, के अधीन ट्राईफेड द्वारा जिला उद्योग केंद्र, भीमतल्ला, चमोली परिसर में दिनांक 26/2/2026 को एक दिवसीय जनजातीय शिल्पी एवं मनोनयन मेला (टेम) का आयोजन किया गया । इस मेले का उद्देशय जनजातीय शिल्पियों को ट्राईफ़ेड से जोड़कर उनके द्वारा बनाये जा रहे हस्तकला, हस्तशिल्प व खाद्य उत्पादों को मार्केट प्रदान करना है ।
इस कार्यक्रम में ब्लॉक जोशीमठ एवं दसौली के लगभग 60 से अधिक स्वयं सहायता समूह / एकल शिल्पकारों ने अपने सैंपल उत्पादों को ट्राईफ़ेड टीम द्वारा चयन हेतु प्रदर्शित किया । उक्त आयोजन में प्रीति टोलिया, क्षेत्रीय प्रबंधक ट्राईफ़ेड ने प्रतिभागियों को मेले के उद्देशय से अवगत कराया और उत्पादों की बेहतर पैकेजिंग हेतु प्रेरित किया । साथ ही अंजलि रमन, महा प्रबंधक (प्रभारी) जिला उद्योग केंद्र , चमोली, रीप के डी पी एम शशिकांत यादव एवं जय नंदा उत्थान समिति के अध्यक्ष बी एस खाती ने भी अपने विचार रखे । मेले के दौरान 35 से अधिक शिल्पकारों को ट्राइब्स इंडिया द्वारा उनके उत्पादों की बिक्री हेतु जोड़ा गया ।


