दो मार्च को पुलिस लाइन गोपेश्वर में होंगे अभ्यर्थी उपस्थिति, पढें, पूरी खबर–
गोपेश्वर, 28 फरवरी 2026: आरक्षी जनपदीय पुलिस (पुरुष) तथा आरक्षी पीएस/आईआरबी (पुरुष) के पदों पर आयोजित की गई शारीरिक मानक एवं दक्षता परीक्षा 27 फरवरी 2026 को जारी किए गए अंतिम चयन परिणाम में जनपद चमोली से आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों में से चयनित हुए कुल 86 अभ्यर्थियों का चिकित्सा स्वास्थ्य परीक्षण हेतु दो मार्च 2026 की तिथि को नियत किया गया है।
पुलिस विभाग की ओर से जनपद चमोली के चयनित हुए अभ्यर्थियों को सूचित किया गया है कि वे चिकित्सा स्वास्थ्य परीक्षण के लिए अनुक्रमांक के अनुसार दो मार्च को सुबह सात बजे पुलिस लाइन गोपेश्वर में उपस्थित हो जाएंं। अभ्यर्थी अपने साथ पासपोर्ट साइज के छह फोटोग्राफ और आयोग द्वारा लिखित परीक्षा के लिए जारी प्रवेश पत्र भी लेकर आएंगे। पुलिस अधीक्षक चमोली की ओर से यह विज्ञप्ति जारी की गई है।


