हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा केदारनाथ धाम, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन–
केदारनाथ, 22 अप्रैल 2026: विधि-विधान से सुबह ठीक आठ बजे केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। हर-हर महादेव के जयघोष के साथ धाम में पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ में पूजा-अर्चना कर देश, प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की।
केदारनाथ धाम की तीर्थयात्रा की तैयारियां पिछले एक माह से चल रही थीं। रुद्रप्रयाग जनपद के आला अधिकारी यात्रा तैयारियों में जुटे रहे। धाम के कपाट खुलने के बाद बाबा केदार की विभिन्नपूजाएं भी विधि-विधान से शुरू हो गई हैं।


