देश के शीर्ष 50 जिलाधिकारियों में शामिल हुए विशाल मिश्रा–

by | Jun 2, 2026 | प्रशासन, ब्रेकिंग, रूद्रप्रयाग | 0 comments

उत्कृष्ट प्रशासनिक कार्यशैली और जनहित के प्रति समर्पण से राष्ट्रीय फलक पर चमके रुद्रप्रयाग के जिला​​धिकारी–

रुद्रप्रयाग, 02 जून 2026: जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने अपनी उत्कृष्ट प्रशासनिक कार्यशैली और जनहित के प्रति समर्पण से राष्ट्रीय स्तर पर ** रुद्रप्रयाग जनपद और उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया है। प्रतिष्ठित फेम इंडिया मैगजीन द्वारा जारी वर्ष 2026 की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी सूची में उन्हें देश के शीर्ष 50 जिलाधिकारियों में स्थान दिया गया है।

यह चयन देशभर के लगभग 800 जिलों में कार्यरत जिलाधिकारियों के कार्यों, प्रशासनिक दक्षता और प्रदर्शन के व्यापक मूल्यांकन के आधार पर किया गया। फेम इंडिया ने एशिया पोस्ट सर्वे एजेंसी के सहयोग से विशेषज्ञों की राय, जमीनी रिपोर्ट, मीडिया विश्लेषण और विभिन्न स्रोतों से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर यह सर्वेक्षण तैयार किया।

सर्वेक्षण में उत्कृष्ट प्रशासनिक क्षमता, प्रभावी गवर्नेंस, दूरदर्शिता, नवाचार, जवाबदेह कार्यशैली, त्वरित निर्णय लेने की क्षमता तथा संकट प्रबंधन जैसे मानकों को प्रमुखता दी गई। इन सभी क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रदर्शन के चलते विशाल मिश्रा को ‘कुशल प्रबंधक’ श्रेणी में प्रमुख स्थान प्राप्त हुआ।

रुद्रप्रयाग में जिलाधिकारी का कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने केदारनाथ यात्रा सहित विभिन्न धार्मिक यात्राओं के सुचारु संचालन, तीर्थयात्रियों की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और जनसुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उनकी इस उपलब्धि पर जनपदवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

Latest News

आस्था: पूर्व उपराष्ट्रपति की पत्नी ने किए मां यमुना के दर्शन–

रिमझिम बारिश के बीच पहुंचीं यमुनोत्री धाम, विधिवत पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुई विकसित भारत संकल्प सभा–

सेवा संकल्प अभियान के तहत गोपेश्वर में भव्य आयोजन, विकसित भारत के निर्माण का लिया संकल्प-- गोपेश्वर।...

जय बदरीविशाल:श्राद्धपक्ष में 60 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने कराया पिंडदान–

ब्रह्मकपाल में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, एक लाख तक पहुंच सकता है आंकड़ा-- बदरीनाथ। श्राद्धपक्ष...

चमोली: मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और सुधार का एक और मौका–

08 से 10 अक्टूबर तक लगेंगे विशेष कैंप और 12 से 20 अक्टूबर तक होगा घर-घर सत्यापन-- गोपेश्वर। भारत...

स्वरोजगार:आरसेटी में ब्यूटीशियन प्रशिक्षण पूरा, 31 युवतियां बनीं आत्मनिर्भर–

35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रै​क्टिशनरप्र​शिक्षण का हुआ समापन-- रुद्रप्रयाग। एसबीआई आरसेटी रुद्रप्रयाग...

अदालत से: घरेलू हिंसा मामले में पति को पत्नी के भरण-पोषण के लिए 12 हजार देने के आदेश–

न्यायिक मजिस्ट्रेट ने मानसिक व भावनात्मक प्रताड़ना के एवज में 20 हजार रुपये देने के भी दिए आदेश...

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...
error: Content is protected !!