चमोली में छात्रसंघ चुनाव: गोपेश्वर में एनएसयूआई की बंपर जीत–

by | Sep 30, 2026 | चमोली, राजनीति | 0 comments

ज्योतिर्मठ में एबीवीपी, पोखरी में आर्यन और नंदानगर में एनएसयूआई ने लहराया परचम–

गोपेश्वर, 30 सितंबर 2026: छात्रसंघ चुनाव में चमोली जिले के महाविद्यालयों में अलग-अलग छात्र संगठनों का दबदबा देखने को मिला। जिले के सबसे बड़े राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में एनएसयूआई ने सभी प्रमुख पदों पर जीत दर्ज कर अपना दबदबा कायम किया। वहीं ज्योतिर्मठ पीजी कॉलेज में एबीवीपी ने अध्यक्ष समेत अधिकांश पदों पर जीत दर्ज की। पोखरी में आर्यन ग्रुप ने सभी पद अपने नाम किए, जबकि नंदानगर में एनएसयूआई के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की।

गोपेश्वर महाविद्यालय में 2285 मतदाताओं में से 1590 ने मतदान किया। मतगणना के बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. अनुराग शर्मा ने परिणाम घोषित किए। अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के किशन सिंह ने 1114 मत हासिल कर एबीवीपी के कपिल नेगी को 655 मतों के बड़े अंतर से हराया। कपिल को 459 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के आदित्य नेगी 978 मत पाकर विजयी रहे। एबीवीपी के सौर पंवार को 512 मत मिले। सचिव पद पर एनएसयूआई के सोहन लाल ने 936 मत हासिल कर जीत दर्ज की, जबकि एबीवीपी के पवन कुमार को 615 मत मिले। सह सचिव पद पर एनएसयूआई की तनिशा ने 814 मत हासिल किए और एबीवीपी की दिव्या को 663 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई की अपेक्षा ने 835 मत पाकर जीत दर्ज की। एबीवीपी की प्रियंका को 396 मत मिले।

पोखरी में आर्यन ग्रुप ने सभी पद जीते

पोखरी। पीजी कॉलेज पोखरी में 381 मतदाताओं में से 319 ने मतदान किया। अध्यक्ष पद पर आर्यन ग्रुप के राहुल सिंह ने 176 मत पाकर एबीवीपी के शिवम पंत को 38 मतों से हराया। शिवम को 138 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर आर्यन ग्रुप की दिव्या 186 मत पाकर विजयी रहीं। रितिका को 112 मत मिले। विवि प्रतिनिधि पद पर आर्यन ग्रुप के प्रियांशु नेगी ने 181 मत पाकर जीत दर्ज की। सचिव पद पर सूरज सिंह ने एबीवीपी की कोमल को 37 मतों से हराया। कोषाध्यक्ष पद पर आर्यन ग्रुप की प्रियांशी विजयी रहीं। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. योगेश भट्ट ने परिणाम घोषित किए।

ज्योतिर्मठ में एबीवीपी का दबदबा

ज्योतिर्मठ। सीमांत पीजी कॉलेज में एबीवीपी के प्रत्याशियों ने अध्यक्ष समेत अधिकांश पदों पर जीत दर्ज की। अध्यक्ष पद पर नवल किशोर ने 118 मत पाकर जीत हासिल की। विशाल भारती को 83 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर सायना 114 मत पाकर विजयी रहीं, जबकि शिखा डिमरी को 67 मत मिले। सह सचिव पद पर सिमरन ने 130 मत हासिल कर जीत दर्ज की। मीनाक्षी को 64 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर दिया ने 115 मत पाकर जीत हासिल की, जबकि खुशी को 110 मत मिले। विवि प्रतिनिधि पद पर एनएसयूआई के सुमित ने 84 मत पाकर जीत दर्ज की। दूसरे स्थान पर रहे राम सिंह को 81 मत मिले।

नंदानगर में एनएसयूआई ने दर्ज की जीत

नंदानगर। पीजी कॉलेज नंदानगर में एनएसयूआई का दबदबा रहा। अध्यक्ष पद पर खुशी ने 101 मत हासिल कर जीत दर्ज की। उपाध्यक्ष पद पर दीक्षा, सचिव पद पर अनामिका और विवि प्रतिनिधि पद पर अजय सिंह विजयी रहे। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने खुशी जताई।

Latest News

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...

बनाला परियोजना का पाइप फटा, टरवाइन और जनरेटर में घुसा पानी व मलबा–

पानी के रिसाव की सूचना पर प्रशासन ने दिखाई तत्परता, मार्ग तत्काल सुचारू-- गोपेश्वर, 29 सितंबर 2029:...

चमोली में छात्रसंघ चुनाव: गोपेश्वर में एनएसयूआई की बंपर जीत–

ज्योतिर्मठ में एबीवीपी, पोखरी में आर्यन और नंदानगर में एनएसयूआई ने लहराया परचम-- गोपेश्वर, 30 सितंबर...

चमोली: जनता मिलन में सुनी गईं 30 शिकायतें, मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश-

सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश- गोपेश्वर, 29 सितंबर...

चमोली: सीवरेज, सेप्टेज एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाने के निर्देश–

एसटीपी की नियमित निगरानी और ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण के निर्देश-- गोपेश्वर, 28 सितंबर 2026:...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत कर्णप्रयाग शिविर में 484 लोगों ने किया प्रतिभाग–

56 दिव्यांगजनों के बनाए गए दिव्यांग प्रमाण पत्र-- कर्णप्रयाग, 28 सितंबर 2026: सेवा संकल्प अभियान के...

चमोली: धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने को प्रशासन ने जारी किए आदेश–

बद्रीनाथ धाम सहित धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त-- गोपेश्वर, 27 सितंबर...

चमोली: विधिक जागरूकता शिविर में दी कानूनी अधिकारों की जानकारी–

न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी और आलोक महरा ने बताया निःशुल्क कानूनी सहायता का महत्व-- गोपेश्वर, 27...

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...
error: Content is protected !!