गैरसैंण में छलका उक्रांद कार्यकर्ताओं का दर्द, बेरोजगारी और स्थाई राजधानी के लिए संघर्ष करने का किया एलान—

by | Nov 9, 2021 | चमोली, राजनीति | 0 comments

-सत्ता में आते ही 5 लाख युवाओं को नौकरी देगा उक्रांद– गैरसैंण। राज्य स्थापना दिवस पर मंगलवार को गैरसैंण में उत्तराखंड क्रांति दल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का बढ़ती बेरोजगारी और स्थाई राजथानी घोषित न होने का दर्द छलक उठा। दल के शीर्ष नेतृत्व में एलान किया कि दल के सत्ता में आते ही उत्तराखंड में 5 लाख बेरोजगारों को नौकरी दी जाएगी। 22वें राज्य स्थापना दिवस पर उत्तराखंड क्रान्ति दल ने मंगलवार को गैरसैंण में 21 साल के उत्तराखंड की दुर्दशा पर राष्ट्रीय दलों को जमकर कोसा। दल के केन्द्रीय अध्यझ काशी सिंह ऐरी राज्य में बढ़ती वेरोजगारी पर अब तक की सरकारों पर युवाओं को धोखे में रखने का आरोप लगाया। ऐतिहासिक रामलीला मैदान के मंच से घोषणा करते हुये उन्होंने कहा कि यदि उक्रांद सत्ता में आता है तो रोजगार मंत्रालय का गठन किया जायेगा। एक लाख सरकारी नौकरी व 4 लाख प्राईवेट सेक्टर में उक्रादं युवाओं को नौकरी देगा। आज उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर प्रदेश भर  से हजारों की सख्यां में गैरसैंण पहुंचे उक्रांद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये दल के केन्द्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने कहा कि जिस पर्वतीय राज्य की लड़ाई आंदोलनकारियोंं ने लड़ी थी आज बिना राजधानी के आधा अधूरा राज्य उन्ही ज्वलंत सुविधाओं के लिये संघर्ष कर रहा है। राज्य की स्वास्थ्य व शिक्षा ब्यवस्था पूरी तरह तहस नहस हो चुकी है। सुविधाओं के लिये पलायन विकराल रूप ले चुका है। प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है, पहाड़ की जवानी पहाड़ के काम आये के सपने के लिये निर्मित राज्य के युवा रोजगार के लिये दर दर भटक रहा है। कोरोना से रोजगार खो चुके युवाओं का भविष्य अंधकारमय है और सरकार रोजगार देने के झूठे आंकड़े देकर घावों पर नमक छिड़कने का काम कर रही है। पूर्व विधायक व पूर्व अध्यक्ष पुष्पेश त्रिपाठी ने कहा कि जनता के दिलों की राजधानी उक्रादं गैरसैंण को घोषित कर चुका है। उक्रांद ने संघर्षों से राज्य बनाया है, राजधानी गैरसैंण बनाकर ही दम लेगा। उन्होंने कहा कि सत्ता में आते ही उक्रादं प्राथमिकता के आधार पर  शसक्त भू कानून बनायेगा। कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों ने रगां रंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये। कार्यक्रम के पश्चात गैरसैंण नगर मे कार्यकर्ताओं द्वारा रैली निकाली गई। इस अवसर पर पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष ए.पी. जुयाल, संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चन्द्रशेखर कापड़ी, राज्य आंदोलन कारी भूमा देवी, केन्द्रीय उपाध्यक्ष किशन मेहता, चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष ललित विष्ट, कार्यक्रम संयोजक विजय बौड़ाई, राजेन्द्र विष्ट , महामंत्री व चमोली प्रभारी जय प्रकाश उपाध्याय, सह प्रभारी केन्द्रीय प्रवक्ता देवेन्द्र चमोली, केन्द्रीय कोषाध्यक्ष मोहन काला, जिलाध्यक्ष अरुण शाह, ब्लाक अध्यक्ष रणजीत शाह, महामंत्री बहादुर सिंहं रावत, आनंद सिलमाना, शान्ति प्रसाद भटृ , सरला खंडूरी, उमेश खंडूरी, विजेन्द्र रावत आदि उपस्थित थे। उक्रादं के केन्द्रीय प्रवक्ता देवेन्द्र चमोली ने बताया कि बेरोजगारी , शसक्त भू कानून, व स्थाई राजधानी गैरसैंण आगामी विधानसभा चुनाव के प्रमुख मुद्दे को लेकर उक्रादं जनता के बीच जायेगा।

Latest News

सनातन संस्कृति: शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज से मिले मुख्यमंत्री धामी, लिया आशीर्वाद–

आध्या​त्मिक और सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा, आशीर्वाद लिया-- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: गंगा की मुख्य धारा तक पहुंचने से पहले ही सहायक नदियों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक अपशिष्ट रोकें-जिलाधिकारी–

गंगा में बिना शोधन का सीवेज प्रवाहित न हो, सेप्टिक टैंक अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण पर विशेष जोर...

चमोली: सेवा, सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा : बहुद्देशीय जनकल्याण शिविर में 600 से अधिक लोगों ने लिया लाभ–

22 जनशिकायतों में से 21 का मौके पर निस्तारण, विभिन्न विभागों ने 281 पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से...

चमोली: 15 दिन मलारी में रहकर कार्य करें पटवारी, नीती घाटी में ऑफ लाइन हों वीबी-जीरामजी के काम–

मलारी न्याय पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपा छह सूत्री ज्ञापन, रोडवेज बस के साथ ही कई...

भेंटा-भर्की मोटर मार्ग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में गरजे उर्गम के ग्रामीण–

ग्रामीणों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी, कहा, सात साल में भी नहीं बन पाई 17 किमी सड़क गोपेश्वर...

चमोली: बिरही-निजमुला मोटर मार्ग बा​धित, काली चट्टान के पास भारी मात्रा में आया सड़क पर मलबा–

भारी बारिश से चमोली जिले में 37 ग्रामीण सड़कें बंद, बदरीनाथ हाईवे पर भी यातायात हुआ खतरनाक...

चमोली: मॉडल विलेज मैठाणा के विकास कार्यों में तेजी लाने की मांग–

थराली विधायक को ज्ञापन सौंपकर बुनियादी सुविधाओं और नई योजनाओं के शीघ्र क्रियान्वयन की उठाई मांग...

जय बदरीविशाल: बदरीनाथ मंदिर के सिंहद्वार की छत का जीर्णोद्धार शुरू–

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग करा रहा सात लाख रुपये की लागत से कार्य, कपाट बंद होने से पहले होगा...

23 जुलाई से शुरू होंगे माणा पास एमटीवी चैलेंज-2026 के पंजीकरण–

25 से 28 सितंबर तक चलेगी रोमांचक प्रतियोगिता, 15 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन-- ज्योतिर्मठ, 21 july...
error: Content is protected !!