गोपेश्वर। नगर पालिका गोपेश्वर में विकास कार्यों के आवंटन में गड़बड़झाला सामने आया है। अध्यक्ष की ओर से अपने कई चहेते ठेकेदारों को एक के बाद एक काम देने में लगे हुए हैं। ठेकेदार भी इतने आश्वस्त कि टेंडर आवंटन होने से पहले ही प्रस्तावित कार्यों को शुरू कर दे रहे हैं। पालिका की ओर से खुलेआम व्यक्ति विशेष को फायदा पहुंचाने का काम किया जा रहा है। यह खुलासा किया है नगर पालिका के ही सभासदों ने। सोमवार को गढ़वाल मंडल विकास निगम के सभागार में पत्रकारों से वार्ता में सभासद नवल भट्ट, सुभाष नगर से उपेंद्र भंडारी, गंगोलगांव से प्रियंका बिष्ट और पाडुली से दीपक पंवार ने कहा कि नगर पालिका के बोर्ड में रखे प्रस्तावों की कोई अहमितयत नहीं है। अपने चहेते लोगों को अध्यक्ष की ओर से काम दिया जा रहा है। सभासदों के प्रस्तावों को दरकिनार किया जा रहा है। पालिका क्षेत्र में प्रशासन की ओर से बिना एनओसी के पार्कों का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है, जबकि पालिका मूकदर्शक बनी हुई है। कर्णप्रयाग टैक्सी स्टेंड के समीप तीन साल पूर्व निर्मित भवन के कमरों का आज तक सार्वजनिक आवंटन नहीं किया गया है, जिससे पालिका को लाखों का चूना लग रहा है। इन दुकानों की भी बंदरबांट करने की फिराक में हैं। कहा गया कि पालिका की योजनाओं के आवंटन में खुलेआम राजनीति की जा रही है। तीन साल पूर्व हुई बोर्ड की बैठक में पास हुए प्रस्तावों पर आज तक काम शुरू नहीं हो पाया है। चेतावनी दी गई कि बोर्ड के अधिकारों को समाप्त नहीं होने दिया जाएगा। सभासदों ने कहा कि नगर पालिका की परिसंपत्तियां किसके नाम हैं, अध्यक्ष को यह तक मालूम नहीं है। यदि उन्हें अध्यक्ष पद पर काम करना नहीं आ रहा है तो उन्हें अपने पद से त्याग पत्र दे देना चाहिए। यदि ऐसा ही चलता रहा तो सभी सभासद अगला कदम उठा देंगे। कहा गया कि नगर में दुकानों का जो आवंटन हुआ है, वह भी नियम विरुद्घ हो रहा है। दुकानों के आवंटन में भी मनमानी की जा रही है। जिन लोगों को दुकानों का आवंटन किया गया है, उनकी ओर से ऊंचे दामों में वे दुकानें तीसरे व्यक्ति को किराए पर दी गई हैं, जिससे उन्हें पालिका बैठे बिठाए फायदा पहुंचा रही है। सभासदों ने शीघ्र इस संबंध में बड़ा आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया है।
सभासदों ने नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ खोला मोर्चा, किए कई खुलासे, हंगामे के आसार-
by laxmi Purohit | Jul 19, 2021 | चमोली, राजनीति | 0 comments

Latest News
चारधाम यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता : सुबोध उनियाल-- ज्योतिर्मठ, 07...
जिलाधिकारी ने ली अंतरविभागीय समन्वय बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 07 जून 2026:...
राइंकाचौनघाट में विज्ञान वर्ग शुरू करने की मांग को लेकर 14वें दिन भी जारी रहा क्रमिक धरना, आंदोलन...
एक साल से काली चट्टान पर नहीं हुआ काम, अब बरसात में फिर परेशानी खड़ी करने को तैयार मनहूस चट्टान...
नंदा देवी की जैव विविधता के संरक्षण और वैज्ञानिक अध्ययन की दिशा में बड़ा कदम-- ज्योतिर्मठ, 08 जून...
उनकी कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभक्ति सदैव स्मरणीय रहेगी, लोगों ने व्यक्त की शोक संवेदना...
मतदाताओं का सत्यापन और गणना प्रपत्र भरेंगे, जिलाधिकारी ने की मतदाता सूची बनाने में सहयोग की अपील...
जिलाधिकारी का जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर रहेगा फोकस, पढ़ें क्या रहेगा डीएम को मिलने का समय...
पुलों के सुरक्षा ऑडिट से लेकर नालों की सफाई तक, मानसून तैयारियों पर जिलाधिकारी का फोकस-- गोपेश्वर, 6...
