गदेरे में तैर रहा था युवती का शव, पिता ने चमोली तहसील को दी सूचना—-

by | Dec 27, 2021 | चमोली, दुर्घटना | 0 comments

तीन माह पूर्व हुई थी युवती लापता, राजस्व पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा– 

चमोली। घाट विकास खंड के पगना गांव में तीन माह पूर्व लापता हुई युवती का शव गांव के समीप ही गदेरे में बरामद हुआ है। राजस्व पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पगना गांव के सुंदर लाल ने बीते सितंबर माह के अंतिम सप्ताह को घाट तहसील में अपनी पुत्री रीना (18) की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। राजस्व पुलिस ने नाते-रिश्तेदारों के साथ ही कई जगहों पर रीना की खोजबीन भी की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया। नायब तहसीलदार धीरज राणा ने बताया कि रविवार को सुंदर लाल ने गांव के समीप बुरांसीधार तोक के बिरमी गदेरे में एक युवती की लाश तैरने की सूचना दी, जिस पर सोमवार को राजस्व पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया गया। शव की पहचान रीना के रुप में हुई है। मामले की जांच की जा रही है।

Latest News

देवभूमि में रक्तदान कर जीवन को धन्य कर गई अहमदाबाद की वैशाली और डॉ. हितेश–

गोपेश्वर जिला अस्पताल में वैशाली ने किया 144वां रक्तदान, भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी ने किया सम्मानित...

चमोली: मॉडल विलेज मैठाणा के विकास कार्यों में तेजी लाने की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन–

मेडिकल कॉलेज, विज्ञान संकाय, मिनी स्टेडियम और कृषि प्रशिक्षण केंद्र सहित 11 प्रमुख मांगें उठाईं...

चमाेली: गोपेश्वर कलेक्ट्रेट परिसर में गरजे प्राथमिक शिक्षक संघ के ​शिक्षक–

प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री से लगाई गुहार, टीईटी से छूट और ओपीएस बहाली की मांग उठाई-- गोपेश्वर, 17...

ऑपरेशन प्रहार: चमोली पुलिस ने अवैध शराब तस्करी पर कसा शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार–

बदरीनाथ और गोविन्दघाट पुलिस की अलग-अलग कार्रवाई, अंग्रेजी शराब की 22 बोतलें व 5 लीटर कच्ची शराब...

हादसा: फाटा-तरसाली मार्ग पर 100 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो की मौत–

एसडीआरएफ, पुलिस, एनडीआरएफ और फायर सर्विस ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया-- रुद्रप्रयाग, 17 जुलाई...

चमोली: सीएम की सभा में विधायक बुटोला की मौजूदगी पर यूकेडी का हमला, कांग्रेस पर लगाए आत्मसमर्पण के आरोप–

केंद्रीय प्रवक्ता सत्य प्रकाश सती बोले, भाजपा और कांग्रेस एक सिक्के के दो पहलू, जनता दोनों दलों को...

चमोली: हरेला पर्व पर पपड़ियाणा गांव में आयोजित हुई जन जागरुकता गोष्ठी, उत्पादन को बढ़ावा देने पर रहा जोर–

भेषज संघ चमोली की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम, बड़ी संख्या में काश्तकारों ने किया प्रतिभाग...

एकल अभियान से तैयार होगा संस्कारित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत : अतुल शाह–

चमोली में पांच दिवसीय आचार्य वार्षिक अभ्यास वर्ग का शुभारंभ, ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के साथ...

जय बदरीविशाल: 13 दिन में हुई बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे की गिनती, बढ़ गई मंदिर की आय–

दो जुलाई के बाद हुई फिर से 26 दानपात्रों में चढ़ावे की गिनती, विशेष निगरानी में हुई चढ़ावे की गणना...
error: Content is protected !!