सजी साहित्यकारों की सभा, प्रसिद्घ साहित्यकार स्नेहिल को किया गया सम्मानित–

by | Feb 19, 2022 | चमोली, साहित्य | 0 comments

 

संगीतमय कवि गोष्ठी में साहित्यकारों ने किया कविता पाठ, राष्ट्रभाषा हिंदी को सशक्त बनाने पर दिया जोर–

गोपेश्वरः चमोली जनपद में साहित्यिक संस्था कलम क्रांति मंच गोपेश्वर, प्रेरणा जागृति समिति और अखिल भारतीय साहित्य परिषद चमोली की ओर से आयोजित कवि गोष्ठी में राष्ट्रभाषा हिंदी को सशक्त और समृद्ध बनाने पर जोर दिया गया। इस दौरान प्रसिद्घ साहित्यकार शंभू प्रसाद भट्ट स्नेहिल को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

नेहरु युवा केंद्र के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कलम क्रांति मंच की संस्थापिका तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित साहित्यकार शशि देवली ने कहा कि राष्ट्रभाषा हिंदी को सशक्त बनाने के लिए हम सभी को जागरूक होना जरूरी है। वर्ष 2018 में मंच का निर्माण भी हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए ही किया गया था। मंच की ओर से समय-समय पर लोगों को हिंदी भाषा में ही लिखने-पढ़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

सरकारी विभागों, प्रतियोगी परीक्षाओं और व्यावसायिक गतिविधियों में भी हिंदी भाषा को महत्वपूर्ण स्थान दिया जाना चाहिए। साहित्यकार शंभू प्रसाद भट्ट ने कहा कि गढ़वाली लोक साहित्य की प्रासंगिकता आज भी है, साहित्य मानव जीवन को गतिशील प्रदान करता है।

इस मौके पर संकल्प अभियान के अध्यक्ष मनोज तिवारी, नरेंद्र रावत, हिमांशु थपलियाल, ज्योति बिष्ट, ज्योति कपरवाण, अरविंद राणा, पंकज आदि मौजूद थे। संचालन नरेंद्र रावत ने किया। इस दौरान साहित्यकार शंभू प्रसाद स्नेहिल द्वारा साहित्य के क्षेत्र में किए प्रयासों का भी बखान किया गया। 

Latest News

मांग: मां राजराजेश्वरी नंदा देवी के पड़ाव इच्छोली गांव में पंचायत भवन निर्माण की मांग तेज–

पूर्व ग्राम प्रधान व राज्य आंदोलनकारी नरेंद्र सिंह बिष्ट ने की जिला​धिकारी से मुलाकात, ज्ञापन...

चमोली: सीमांत गांवों की खेलकूद प्रतियोगिता में ग्रामीणों ने दिखाया उत्साह–

प्रशासन और खेल विभाग की ओर से आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताएं-- ज्योतिर्मठ, 28 जून 2026: सीमांत...

चमोली: जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद के विचारों को लेकर देश में कार्य कर रही भाजपा–

मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने जिला कार्यालय में आयोजित किया कार्यक्रम-- गोपेश्वर, 27 जून 2026:...

राहत: कोर्ट से जमानत पर रिहा हुए आरोपित निहंग, शासन-प्रशासन ने ली राहत की सांस–

तीन आरोति न्यायिक हिरासत में थे, जबकि एक का एम्स ऋ​​षिकेश में चल रहा था उपचार, चारों को मिली जमानत...

चमोली: नारायणबगड़ बाजार में बारिश का कहर, मलबे में दबी कई गाड़ियां–

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल फटने की आशंका, दुकानों में घुसा मलबा; राहत-बचाव की मांग-- नारायणबगड़...

उत्तराखंड: तनाव के बीच बैरियर तोड़कर उत्तराखंड में घुसे निहंग, बैरियर के साथ ही दो डंपरों में की तोड़फोड़–

कुल्हाल चेकपोस्ट पर पुलिस-प्रशासन से वार्ता विफल, तनावपूर्ण माहौल-- देहरादून, 25 जून 2026: उत्तराखंड...

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...
error: Content is protected !!