–ट्रेड यूनियनों ने आगामी 28 और 29 मार्च को दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। इसके तहत इन दिनों बैंक, बीमा, डाक, दूरसंचार, आयकर जैसे विभागों में हड़ताल रहेगी। ट्रेड यूनियनों के मुताबिक केंद्र सरकार की किसान, जनविरोधी और राष्ट्र विरोधी नीतियों के खिलाफ इस हड़ताल का आह्वान किया गया है।
रोडवेज ट्रांसपोर्ट वर्कर्स और बिजली कर्मचारी भी हड़ताल में शामिल हो सकते हैं, इसके अलावा बैंकिंग और बीमा सहित वित्तीय क्षेत्र के कर्मचारी भी हड़ताल में शामिल रहेंगे, बैंक, बीमा जैसे क्षेत्रों में भी यूनियनों द्वारा हड़ताल का नोटिस दिया गया है,
ट्रेड यूनियनों की ओर से आयोजित हुई बैठक में इस तथ्य पर विशेष रुप से ध्यान दिया गया कि हाल ही में हुए राज्य चुनावों के परिणामों से उत्साहित होकर, केंद्र की भाजपा सरकार ने नौकरीशुदा लोगों के हितों के खिलाफ फैसले लेने शुरू कर दिए हैं. जिसमें ईपीएफ ब्याज दर को 8.5 प्रतिशत से घटाकर 8.1% कर दिया गया है, पेट्रोल, एलपीजी, मिट्टी का तेल, सीएनजी के दामों में अचानक बढ़ोतरी कर दी गई है, जिससे दिक्कतें, जन समस्याएं बढ़ जाएंगी।


