प्रशासन ने जेसीबी से तुड़वाया चार मंजिला भवन, नगर में हड़कंप–

by | Apr 5, 2022 | कार्रवाई, रूद्रप्रयाग | 0 comments

 उत्तराखंड में भी चलने लगा बुल्डोजर का खौफ। अगस्त्यमुनि का है ताजा मामला– 

— रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन के निर्देश पर अगस्त्यमुनि बाजार में एक चार मंजिला भवन को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया गया। प्रशासन ने उच्च न्यायालय के निर्देशों पर यह कार्रवाई की है। मंगलवार को तहसीलदार मंजू राजपूत की मौजूदगी में भवन को ध्वस्त कर दिया गया। दरअसल, वर्ष 2004 में जब यह भवन निर्माणाधीन था, तो तब प्रशासन ने सरकारी भूमि होने की बात कहकर इसका चालान किया था। इसके बावजूद भी भवन निर्मित हो गया।

मामला न्यायालय में गया, जहां फैसला प्रशासन के पक्ष में आया। यह भवन अगस्त्यमुनि के न्यू मार्केट में स्थित थी। इस पर एक मेडिकल स्टोर व दो दुकानें सालों से संचालित हो रही थी। तहसीलदार मंजू राजपूत ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर भवन को ध्वस्त कर दिया गया है। यह भवन राजीव नेगी पुत्र भौपाल सिंंह नेगी, निवासी बुटोल गांव, चंद्रापुरी वालों का था। दुकानदारों का कहना है कि हमें विश्वास ही नहीं हो रहा है कि प्रशासन इतनी जल्दी भवन ध्वस्तीकरण की कार्रवाई कर देगा। देखते ही देखते भवन जमींदोज कर दिया गया। बता दें कि इसी प्रकार के एक अन्य मामले में भी भवन ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शीघ्र होगी।  

Latest News

चमोली के देवी मंदिरों में आज से गूंजेंगे मां के जयकारे–

सिद्धपीठ कुरुड़, बदरीनाथ धाम और अनसूया माता मंदिर में होंगे नवरात्र अनुष्ठान, देवी मंदिर सजने लगे...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद, पांच हजार श्रद्धालु बने साक्षी–

गुरु ग्रंथ साहिब जी को सत्कार सहित शीतकालीन निवास सचखंड पहुंचाया, पाकिस्तान से आए 48 श्रद्धालुओं ने...

चमोली: अब वन विभाग और राजस्व विभाग के नक्शों के बीच फंसी डुमक गांव की सड़क–

2.5 किमी हिस्से पर वन भूमि का पेंच डाल रहा अडंगा, फिर आंदोलन के मूड़ में डुमक गांव के ग्रामीण...

चमोली: औली नाले के उफान से नौग मोहल्ले में घुसा पानी, दो घरों को नुकसान–

रातभर दहशत में रहे लोग, खेतों में भरा पानी और सब्जियों की फसल बर्बाद; नाले की मरम्मत न होने पर उठे...

चमोली: बागेश्वर में विज्ञान महोत्सव की क्विज प्रतियोगिता में चमोली की टीम चैंपियन–

गौणादशोली के राजकीय इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम...

बदरीनाथ दान चोरी प्रकरण: एसआईटी ने न्यायालय में दा​खिल की एक हजार पन्नों की चार्जशीट, 50 गवाह शामिल–

न्यायिक मजिस्ट्रेट हिना कौसर ने आरोपपत्र का अवलोकन कर लिया तीन आरोपियों के ​खिलाफ संज्ञान...

चमोली: फिल्म अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने किए बदरीनाथ-केदारनाथ धाम के दर्शन–

आध्यात्मिक और प्राकृतिक सुंदरता से अभिभूत हुईं अभिनेत्री, मंदिर समिति ने प्रसाद भेंट कर किया स्वागत...

चारधाम यात्रा में परिवहन विभाग की पहल, वाहन चालकों को 150 से अधिक डस्टबिन वितरित–

अब तक 3,646 वाहनों के चालान कर ₹47.90 लाख का प्रशमन शुल्क अर्जित-- रुद्रप्रयाग। चारधाम यात्रा 2026...

चमोली में पोषण माह का समापन, 1,078 आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुईं जागरूकता गतिविधियां–

बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित हुआ पोषण माह का आयोजन-- गोपेश्वर। बाल विकास विभाग, चमोली की ओर से...
error: Content is protected !!