चमोलीः यहां गेहूं की फसल के दुश्मन हो गए बंदर और जंगली सुअर–

by | Apr 22, 2022 | खेतीबाड़ी, चमोली | 0 comments

खेत में पकी गेहूं की फसल बंदर और जंगली सुअर कर रहे बर्बाद, ग्रामीणों ने डीएम से मांगा मुआवजा–

पोखरीः विकास खंड के गांवों में इन दिनों गेहूं की फसल पूरी तरह से पककर तैयार है, लेकिन बंदर और जंगली सुअर फसल को बेरहमी से बर्बाद कर रहे हैं. परेशान ग्रामीणों ने इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर फसल के नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है. क्षेत्र के गांवों में जंगली सुअर, बंदर और लंगूर ग्रामीणों की छह महीने की मेहतन को एक झटके में तहस-नहस कर रहे हैं. इन दिनों यहां गेहूं की फसल पक रही है, लेकिन दिन में बंदर और लंगूर गेहूं को चट कर रहे हैं तो रात को सूअर आकर बाकी कसर पूरी कर दे रहे हैं। जिससे काश्तकार काफी परेशान हैं। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की है।

शरद बुटोला, हर्षवर्धन चौहान, रघुवीर चौधरी, गजेंद्र नेगी, संदीप बर्त्वाल, देवेंद्र सिंह राणा और विनोद लाल का कहना है कि वह इस समय गेहूं की फसल की कटाई की तैयारी में जुटे हैं, लेकिन जंगली जानवर उनके खेतों में खड़ी फसल को बर्बाद कर रहे हैं। स्थिति यह है कि कई काश्तकारों की अधिकांश फसल बर्बाद हो चुकी है। कांडई चंद्रशिला, रडुवा, जौरासी, तोणजी, चौंडी, मजयाडी, मसोली, नैल नौली, विनगढ़, कुजासू सहित विभिन्न गांवों में बंदर और लंगूरों के कई झुंड आए दिन आकर फसल को चौपट कर रहे हैं। उनका कहना है कि जंगली जानवरों के डर से लोग धीरे-धीरे खेती छोड़ते जा रहे हैं। जिसके चलते गांवों में पलायन तेज हो रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की है कि काश्तकारों को हुए नुकसान का मुआवजा दिलाया जाए और फसलों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं।

Latest News

हक की लड़ाई: मोहनखाल-कनातोली-चोपता तुंगनाथ सड़क निर्माण के लिए आंदोलन का हुआ एलान–

15 अगस्त से मोहनखाल में शुरू होगा धरना-प्रदर्शन, सांसद व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पर लगाया...

चमोली: काली चट्टान बनी मुसीबत, बिरही-निजमुला सड़क पर फिर ठप हुई आवाजाही–

एक माह में कई बार मलबे से बंद हुई सड़क, ग्रामीण बोले-स्थायी उपचार नहीं हुआ तो बरसात में बढ़ेगी...

विद्यालयों में फर्स्ट एड बॉक्स पहुंचाकर सामाजिक दायित्व निभा रहा रूद्र सेवा संघ–

छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर पहल, संघ पदाधिकारी विद्यालयों में पहुंचकर कर रहे फर्स्ट एड बॉक्स...

चमोली: बदरीनाथ विधानसभा में उक्रांद का डोर-टू-डोर अभियान शुरू–

माणा, बदरीनाथ और बामणी गांव में ग्रामीणों से किया संवाद, स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष का...

जनसुरक्षा सर्वोपरि: श्री मद्यमहेश्वर धाम यात्रा अग्रिम आदेशों तक अस्थायी रूप से स्थगित–

भूस्खलन, मार्ग की संवेदनशील स्थिति एवं गौण्डारट्रॉली के मरम्मत कार्य को देखते हुए जिलाधिकारी विशाल...

चमोली: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक–

गरिमामय एवं राष्ट्रभक्ति के माहौल में मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस, प्रभात फेरी, क्रॉस कंट्री रेस और...

​शिकंजा: बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावा चोरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक और अभियुक्त चढ़ा पुलिस के हत्थे–

सीसीटीवी फुटेज में थाली भेंट गणना कक्ष में संदिग्ध गतिविधियां करता हुआ पाया गया जेपी कंपनी का...

रुद्रप्रयाग: भारी वर्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए सतर्क रहने के निर्देश–

जिला​धिकारी विशाल मिश्रा ने वि​भिन्न विभागों के अ​धिकारियों के साथ की बैठक, तैयारियों की समीक्षा...

देहरादून: चारधाम यात्रा होगी और सुगम, कर्णप्रयाग और सिमली में आधुनिक पार्किंग परियोजनाओं को मिली रफ्तार–

मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर यात्रियों की सुविधा और ट्रैफिक प्रबंधन मजबूत करने की दिशा में बड़ा...
error: Content is protected !!