गनीमत रही इस सड़क पर कोई गाड़ी नहीं चल रही थी, चट‍्टान टूटी, आजकल गाड़ी जरा संभल कर चलाएं–

by | Jul 28, 2021 | चमोली, सड़क | 0 comments

पीपलकोटी। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज शाम साढ़े पांच बजे पीपलकोटी के पास कौड़िया में तब चट्टान टूटकर हाईवे पर आ गई, जब यहां कोई वाहन आवाजाही नहीं कर रहा था। हां, बिरही की ओर से एक कार जब यहां से कुछ दूरी पर पहुंची तो चटटान के टूटने से पहले कार रूक गई, लेकिन अचानक चट्टान से पत्थरों की बरसात हाईवे पर हो गई। जिससे कोई भी जनहानि होने से बच गई। रात करीब साढ़े आठ बजे हाईवे से एनएचआईडीसीएल की दो जेसीबी मशीनों ने बोल्डरों ने हटा दिया और हाईवे को सुचारू कर दिया। हाईवे पर जाम में फंसे दिग्विजय शाह ने बताया कि जोशीमठ की ओर से करीब 60 और कर्णप्रयाग की ओर से लगभग 72 गाड़ियां हाईवे बंद होने से रूक गई थी। तीन घंटे तक यात्रियों ने अपने गाड़ियों में ही हाईवे खुलने का इंतजार किया। जब हाईवे खुला तो यात्रियों का यात्रा शेड्यूल बिगड़ गया। ‌जिन्हें जोशीमठ जाना था वे पीपलकोटी ही रूक गए और जिन पर्यटकों को फूलो की घाटी के सेर सपाटे पर जाना था, उन्हें जोशीमठ में ही रात्रि विश्राम करना पड़ा। 

Latest News

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...

आस्था: टेड़ा-खंसाल की आराध्य देवी माता इंद्रामति देवी की डोली ने गोपेश्वर में दिए दर्शन–

भक्तों ने किए इंद्रामति माता की डोली के दर्शन, जगह-जगह हुआ मात की डोली का फूल-मालाओं से स्वागत...

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...
error: Content is protected !!