हर हाल में लक्ष्य है पाना अभियान को सफल बनाने में जुटी चमोली पुलिस–

by | May 19, 2022 | चमोली, रचनात्मक | 0 comments

 युवाओं को दिया जा रहा निशुल्क शारीरिक प्रशिक्षण, सीमावर्ती क्षेत्रों के युवाओं में पुलिस भर्ती को लेकर उत्साह– 

चमोलीः चमोली पुलिस नागरिक सुरक्षा के साथ ही युवाओं को पुलिस भर्ती में सफलता के गुर भी सिखा रही है। इन दिनों पुलिस की ओर से युवाओं को निशुल्क शारीरिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे की मुहिम हर हाल में लक्ष्य है पाना के तहत जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में युवाओं को पुलिस भर्ती के लिए तैयार किया जा रहा है। इसके लिए पुलिस विभाग के प्रशिक्षित अधिकारी/कर्मचारियों द्धारा शारीरिक परीक्षा की तैयारी करवायी जा रही है व मार्गदर्शन किया जा रहा है।

पूर्व में यह प्रशिक्षण मार्च माह में पुलिस मैदान गोपेश्वर में दिया गया, पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड  के जनपद भम्रण के दौरान जोशीमठ क्षेत्र में जनता मिलन कार्यक्रम में स्थानीय लोगों द्वारा जोशीमठ क्षेत्र एवं वहां के दूरस्थ गांवों में पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए भी उक्त शारीरिक प्रशिक्षण प्रदान करने की अपील की गई, जिस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए रविग्राम जोशीमठ में भी  पुलिस भर्ती शारीरिक प्रशिक्षण की व्यवस्था प्रारंभ कर दी गई है। यहां युवाओं को सुबह पांच से साढ़े सात बजे तक शारीरिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

प्रशिक्षण में क्षेत्र के युवाओं में उत्साह बना हुआ है। युवाओं ओर अभिभावकों के इसके लिए चमोली पुलिस का आभार जताया है। प्रशिक्षण में पुरुष अभ्यर्थियों को बॉल थ्रो, चिनिंग अप, दंड बैठक, लम्बी कूद, तीन किमी दौड़ और महिला अभ्यर्थियों के लिए 50 मीटर दौड़, शटल रेस, रस्सी कूद, लम्बी कूद, बॉल थ्रो आदि का विधिवत प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 

Latest News

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने किया कोषागार का निरीक्षण–

कोषागार का किया वा​र्षिक निरीक्षण, निर्वाचन संबंधी सामग्री व अन्य बहुमूल्य वस्तुएं जांची...

चमोली: जिला​धिकारी की अध्यक्षता में बदरीनाथ होटल एसोसिएशन और व्यापार संघ की हुई बैठक–

यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों व स्थानीय व्यवसायियों को होने वाली संभावित समस्याओं पर हुई चर्चा...

उत्तराखंड: लॉ एंड ऑर्डर पर सीएम धामी सख्त, अधिकारियों को कड़ी चेतावनी–

कहा, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, कुठालगेट चौकी इंचार्ज और उप आबकारी निरीक्षक निलंबित...

उत्तराखंड: प्रदेश में एलपीजी की कोई किल्लत नहीं, गड़बड़ करने वालों पर तुरंत होगी एफआईआर–

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने की हर जिले की स्थिति की समीक्षा, विभागीय अधिकारियों को...

आक्रोश: वन विभाग की अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई का बमोटिया गांव के ग्रामीणों ने किया विरोध–

तहसील परिसर में गरजे ग्रामीण, उक्रांद कार्यकर्ताओं ने भी दिया साथ, सीएम को भेजा ज्ञापन-- देवाल के...

अगस्त्यमुनि: भाषण प्रतियोगिता के साथ ‘गंगा स्वच्छता पखवाड़ा’ का हुआ समापन–

16 से 31 मार्च तक आयोतजत हुए जागरुकता कार्यक्रम, गंगा स्वच्छता प्रतियोगिता भी हुई आयोजित...

पशुपालन के अपर निदेशक ने किया मनोज कुमार बिष्ट की गौशाला का निरीक्षण–

उन्हें अन्य पशुपालकों के लिए प्रेरणादायक बताया, गौशाला में पशुओं की देखभाल, स्वच्छता व्यवस्था...

चमोली: गैस गोदाम व होटलों पर सघन निरीक्षण, 21 व्यावसायिक और चार घरेलू सिलिंडर किए गए जब्त–

एसडीएम ने दिए एजेंसी संचालक को वितरण व्यवस्था में सुधार के निर्देश, पारदर्शी गैस आपूर्ति सुनिश्चित...

चमोली: सुबोध प्रेम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोपेश्वर का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव समारोह शुरू–

छोलिया नृत्य और लोकगीतों की रही धूम, छात्र-छात्राओं ने दी पहाड़ी नृत्य की शानदार प्रस्तुति...
error: Content is protected !!