पारंपरिक परिधानों में पहुंची चमोली की महिलाएं, गदगद हुईं द्रौपदी मुर्मू–
चमोलीः सोमवार को एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार जब देहरादून पहुंची तो चमोली जनपद की महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया। भोटिया जनजाति के परिधानों में सजी जनपद की महिलाओं ने द्रौपदी मुर्मू को बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा पर आने का न्यौता भी दिया।
महिलाओं के प्यार, स्नेह को देखकर द्रौपदी मुर्मू भी गदगद हो गईं। उन्होंने देहरादून में विधायकों और सांसदों से भी भेंट कर समर्थन मांगा। चमोली से पहुंची भारतीय जनता पार्टी की एससी/एसटी महिला मोर्चे की नेता नंदी राणा, अनीता डिमरी, जसवंती देवी, मंजू बड़वाल, मंजू पाल, बिंदू डागरा, प्रेमा, गुड्डी रावत, दुर्गी रावत, कलावती आदि ने राष्ट्रपति की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का स्वागत किया।