चमोलीः वाहन दुर्घटना में तीन लोग घायल- 

by | Jul 25, 2022 | चमोली, दुर्घटना | 0 comments

जिला अस्पताल में भर्ती कराए घायल, 108 सेवा वाहन की मदद से पहुंचाए अस्पताल- 

चमोलीः नंदप्रयाग-देवखाल मोटर मार्ग पर सोमवार को एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरी। दुर्घटना में दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को 108 सेवा वाहन की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चमोली कोतवाली के प्रभारी कुलदीप सिंह रावत ने बताया कि वाहन में सवार जोगेंद्र सिंह, उर्मिला देवी और पारी देवी को चोटें आई हैं। हालांकि चोटें गंभीर नहीं हैं। इलाज के लिए तीनों का जिला अस्पताल गोपेश्वर में भर्ती कराया गया है। 

error: Content is protected !!