चमोली। भारत-पाकिस्तान के 1971 युद्ध के ५० साल पूरे होने पर जोशीमठ में सेना ने स्वर्णिम विजय दिवस वर्ष मनाया। सेना के अधिकारियों ने इस युद्ध में शहीद हुए जवानों को पुष्पचक्र अर्पित किया और श्रद्धांजलि दी। वर्ष 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्घ के बाद बांग्लादेश का उदय हुआ था। इस युद्ध में भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर एतिहासिक जीत दर्ज की थी। भारतीय सेना के इस पराक्रम, साहस और वीरता को ५० साल पूरे होने पर सेना ने इसे धूमधाम से मनाया। गढ़वाल स्काउट के जवानों ने मधुर बैंड धुन के साथ कार्यक्रम आयोजित किया। आईटीबीपी प्रथम वाहिनी के मैदान में १९७१ में प्रयोग किए गए हथियारों की प्रदर्शनी भी लगाई गई थी। स्थानीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को सेना ने इस हथियारों के बारे में जानकारी भी दी।
1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध की बंदूकें और हथियार देखे, वीर सैनिकों को किया नमन–
by laxmi Purohit | Aug 5, 2021 | चमोली | 0 comments

Latest News
सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...
ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...
उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...
जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...
उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...
मोहनखाल में सड़क के लिए स्थानीय लोग दे रहे धरना, समर्थन देने पहुंच रहे स्थानीय जनप्रतिनिधि-- पोखरी...
हंगामे के बाद श्रम अधिकारी ने सभी को कार्यालय में बुलाकर कार्ड नवीनीकरण का कार्य किया शुरू...
रक्षाबंधन से पहले चमोली में खाद्य दुकानों पर छापेमारी-- गोपेश्वर, 26 अगस्त 2026: रक्षाबंधन पर्व को...
खान मंत्रालय भारत सरकार ने शुरू की खनिज ब्लॉकों की नीलामी, जिलाधिकारी ने की बैठक-- गोपेश्वर, 25...
