बोलेरो पिकअप वाहन सड़क से नीचे पहाड़ी में गिरा, दो की मौत– 

by | Jul 31, 2022 | दुर्घटना, देहरादून | 0 comments

सेब लेकर जा रहा था पिकअप वाहन, अचानक अनियंत्रित होकर पहाड़ी में गिरा– 

— रविवार को सुबह थाना त्यूणी के अंतर्गत ग्राम अणु से करीब एक किलोमीटर आगे ग्राम अटाल की तरफ बिरसाड खड के पास एक बोलेरो पिकअप वाहन सड़क से नीचे पहाडी में गिर गया। सूचना पर थाना त्यूणी पुलिस तत्काल मय बचाव/राहत सामाग्री रस्सी आदि उपकरणों के साथ घटनास्थल  त्यूनी से करीब पंद्रह किलोमीटर दूर ग्राम अणु से एक किलोमीटर आगे बिरसाड खड के पास पहुंचे।

पुलिस ने करीब सात सौ मीटर गहरी खाई में गिरे बोलेरो पिकअप से दो मृतकों के शव बरामद किए। पुलिस के अनुसार, मृतक किशोर सिंह चौहान पुत्र अब्दुल सिंह चौहान, निवासी दुचाणू, पोस्ट टिकोची थाना मोरी, उत्तरकाशी, उम्र 25 वर्ष और पंकज कुमार पुत्र ओमप्रकाश, निवासी पुरानी कालसी, देहरादून निवासी हैं। यह पिकअप टिकोची उत्तरकाशी से सेब लेकर जा रही थी। स्थानीय लोगों की मदद से शवों को रेस्क्यू कर / निकालकर सड़क पर लाकर 108 एम्बुलेंस की मदद से मोर्चरी त्यूणी भिजवाया गया। 

error: Content is protected !!