घर में मचा कोहराम, मशीन से छांछ बना रही थी विद्या, एक वर्ष की बालिका भी थी साथ में–
पोखरीः विकास खंड के ग्राम पंचायत गोदी गिंवाला में छांछ बनाते समय बिजली का करंट लगने से मां और एक साल की बच्ची की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, विकास खंड के ग्राम पंचायत गोदी गिंवाला में शुक्रवार को सुबह विद्या देवी, उम्र 24 वर्ष, पत्नी प्रवीन सिंह रावत सुबह करीब आठ बजे मशीन से छांछ बना रही थी। अचानक छांछ बनाने वाली मशीन पर करंट आने से विद्या और उसकी एक साल की बेटी अदिति बुरी तरह झुलस गई। थोड़ी देर में दोनों की मृत्यु हो गई। जिसके बाद घर में कोहराम मच गया।
ग्राम प्रधान पूनम देवी और पूर्व प्रधान युद्घवीर सिंह नेगी ने बताया कि विद्या देवी के मायके पक्ष को भी घटना की सूचना दे दी गई है साथ ही राजस्व पुलिस को भी ग्रामीणों ने इसकी सूचना दे दी है। इस घटना से गांव में भी मातम पसरा हुआ है।