आपदाः भूस्खलन होने से मलबे में दबा आवासीय भवन, वृद्घ महिला मलबे में दबी–

by | Aug 20, 2022 | आपदा, पौड़ी | 0 comments

शुक्रवार रात को गढ़वाल क्षेत्र में हुई भारी बारिश, कई सड़कें भी मलबा आने से हुई अवरुद्घ–

श्रीनगरः गढ़वाल क्षेत्र में शुक्रवार रात को भारी बारिश होने से लोगों में अफरा-तफरी बनी रही। कीर्तिनगर क्षेत्र के कोठार गांव में शनिवार को सुबह सात बजे एक आवासीय भवन भूस्खलन की चपेट में आ गया। जिससे वहां मौजूद 80 वर्ष की बचनी देवी मलबे में दब गई है।

भारी बारिश से कई सड़कें भी भूस्खलन की चपेट में आ गई हैं, जिससे लोगों को लंबी दूरी तक पैदल आवाजाही करनी पड़ रही है। ऋषिकेश -बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग श्रीनगर से ऋषिकेश के बीच बछेलीखाल सहित कई जगहों पर बाधित हो गया है। जिससे हाईवे के दोनों ओर खड़े लोग सुबह से ही हाईवे खुलने का इंतजार कर रहे हैं।

इधर, ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे नरेंद्रनगर के पास बाधित हो गया है। यहां चट्टान से भारी मात्रा में भूस्खलन हुआ है। भारी बारिश से चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, टिहरी जनपदों में भी कई ग्रामीण संपर्क मार्ग अवरुद्घ हो गए हैं। बदरीनाथ हाईवे रुद्रप्रयाग से माणा गांव तक कई जगहों पर मलबा आने से खतरनाक बना हुआ है, हालांकि हाईवे पर वाहनों की आवाजाही सुचारु है।चीन सीमा क्षेत्र को जोड़ने वाली जोशीमठ-मलारी हाईवे भी बारिश से बदहाल स्थिति में पहुंच गया है। यहां मलबा कई जगहों पर दलदल में तब्दील हो गया है, जिससे वाहनों की आवाजाही भी मुश्किल से हो पा रही है।

Latest News

चमोली: सावन की तीज पर झूलों और भजनों से गूंजा गोपेश्वर–

पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...

चमोली: प्रोफेसर डॉ. जसवंत लाल को मिलेगा राजीव गांधी गौरव अवार्ड–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...

जय हिंद: तेज वर्षा भी बच्चों का उत्साह न रोक पाई, कठूड़ विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस–

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...

चमोली: राजीव गांधी जयंती समारोह के लिए चमोली से प्रस्ताव आमंत्रित–

नई दिल्ली में होगा भव्य आयोजन, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वज रहेंगे मौजूद गोपेश्वर, 15 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री के निर्देशन में टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने लिया जायजा–

आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने टीएचडीसी टनल में पहुंचकर लिया रेस्क्यू अभियान का जायजा-- पीपलकोटी...

चमोली: वसुधारा वॉटरफॉल के आगे बढ़ा नदी का जलस्तर, दूसरी ओर फंसा युवक–

माणा गांव के युवाओं ने संभाला मोर्चा, पुलिस और एसडीआरएफ ने सुर​क्षित किया रेस्क्यू-- गोपेश्वर, 15...

चमोली: शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय नंदानगर चमोली में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस —

प्राचार्य प्रो. विद्याशंकर शर्मा ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के साथ दी तिरंगे को सलामी-- *नंदानगर...

चमोली: मोहनखाल-चोपता-तुंगनाथ मोटर मार्ग की मांग को लेकर निर्णायक लड़ाई शुरू–

संघर्ष समिति ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, बड़ी संख्या में लोग जुड़े, लंबे समय से चल रही मांग...

चमोली: टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया–

टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज, एक और श्रमिक को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा-- पीपलकोटी, 15 अगस्त...
error: Content is protected !!