अग्निवीर भर्ती में सम्मलित होने कोटद्वार गए युवा थे वाहन में सवार, घर लौट रहे थे–
गोपेश्वरः रविवार को सुबह करीब सवा चार बजे कर्णप्रयाग-गैरसैंण राजमार्ग पर आदिबद्री से पहले कुंवर ढाबा के पास एक ईको वेन सड़क से लगभग 50 मीटर नीचे गिरकर अनियंत्रित होकर दुर्घटना ग्रस्त हो गई है, जिसमें चालक सहित सात व्यक्ति सवार थे। जिनमें से चार सवार योगेंद्र सिंह पुत्र रणजीत सिंह उम्र 22 वर्ष भरत सिंह पुत्र मेहरबान सिंह उम्र 18 वर्ष, निवासी और चालक सुरेन्द्र सिंह पुत्र भादू सिंह उम्र 22 वर्ष, सभी निवासी- ग्राम सारकोट, थाना गैरसैंण, चमोली.
तथा भरत सिंह पुत्र इंद्र सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी- ग्राम पजियाणा, मटकोट तहसील गैरसैंण चमोली घायल हुए हैं। जिनको 108 सेवा वाहन के माध्यम से उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग में उपचार हेतु भेजा गया है। अन्य तीन सवारियों को हल्की चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि ये वाहन सवार युवक अग्निवीर भर्ती (कोटद्वार) से सम्मिलित होने के बाद वापस घर लौट रहे थे।