नमनः अनुसूचित जातियों के उत्थान में हरिप्रसाद का अहम योगदान– 

by | Aug 26, 2022 | चमोली, रचनात्मक, सम्मान | 0 comments

पर्वतीय शिल्पकार कल्याण सभा ने हरिप्रसाद टम्टा को पुण्य तिथि पर किया याद–

गोपेश्वरः पर्वतीय शिल्पकार कल्याण सभा ने गोपेश्वर में मुंशी हरिप्रसाद टम्टा की पुण्य तिथि पर उन्हें याद करते हुए उनके अनुसूचित जातियों के उत्थान के लिए किए कार्यों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि हरिप्रसाद टम्टा ने अनुसूचित जातियों के कल्याण के लिए जीवन प्रयत्न कार्य किए।

डा. अंबेडकर सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शिल्पकार कल्याण सभा, बामसेफ, मूल निवासी संघ, सेवारत अनुुसूचित जाति शिक्षक एसोसिएशन के सदस्यों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने मुंशी हरिप्रसाद टम्टा के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। हरिप्रसाद के अथक प्रयासों से विभिन्न उपजातियों में बंटे अनुसूचित जाति के लोगों को एकसूत्र में बांधते हुए उन्हें शिल्पकार जाति नाम दिया गया। साथ ही इसे शासकीय मान्यता दिलाने में भी अहम योगदान दिया। वे लगातार लोगों को अंधविश्वास और रुढ़ीवाद से लोगों को दूर रहने को प्रेरित करते रहते थे।

कार्यक्रम में लोगों से जातिवादी मानसिकता से दूर रहने का आह्वान किया गया। साथ ही सरकार से जाति व्यवस्था के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए पहल करने की मांग की गई। कार्यक्रम में पर्वतीय शिल्पकार सभा के अध्यक्ष गिरीश आर्य, देवेंद्र अग्निहोत्री, राकेश टम्टा, मनीष कपरवाण, सुनीता कपरवाण, धर्मवीर सैलानी, अज्जू अग्निहोत्री, जंगी रड़वाल, पुष्कर वैधवाल, जीडी हिंदवाल, नरेंद्र लाल, हरिश टम्टा आदि लोग मौजूद रहे। 

Latest News

तैयारी: चमोली की तीनों विधानसभा सीटों पर पूरे दमखम से चुनाव लड़ेगा उक्रांद–

संगठन मजबूती और चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा, प्रत्याशियों के नामों का पैनल केंद्रीय कार्यकारिणी को...

“स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम के साथ चमोली में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वांअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस–

गोपेश्वर पुलिस ग्राउंड में हजारों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, 83 वर्षीय पूर्व सैनिक को किया...

चमोली: चारधाम यात्रा में दवा आपूर्ति रहेगी सुचारु, औष​धि निरीक्षण हार्दिक भट्ट ने दिए मेडिकल स्टोरों को सख्त निर्देश–

यात्रियों के लिए 24 घंटे जीवनरक्षक दवाएं उपलब्ध रखने, नार्कोटिक्स दवाओं की बिक्री पर निगरानी बढ़ाने...

चमोली: गैर टंगसा में ‘हमरु मुल्क, हमरु क्षेत्र ट्रस्ट’ का शुभारंभ, शिक्षा से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक करेंगे कार्य–

ट्रस्ट समिति का हुआ गठन, दर्शन सिंह बर्त्वाल को दी गई अध्यक्ष की जिम्मेदारी, निर्धन, मेधावी छात्रों...

चमोली: युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनाने में जुटी चमोली पुलिस, चलाया अ​भियान–

एनसीसी कैडेट्स को नए कानून, साइबर अपराध और नशे के दुष्प्रभावों में बारे में दी जा रही महत्वपूर्ण...

चमोली: नंदप्रयाग को मिलेगा आधुनिक तहसील भवन, जिलाधिकारी ने दिए दिव्यांगजन-अनुकूल सुविधाओं के निर्देश–

जनसुविधाओं से सुसज्जित होगा नया तहसील भवन, जिलाधिकारी ने किया निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण...

चमोली: नंदानगर और दशोली तहसील में आयोजित हुआ जनकल्याणकारी प्रदर्शनी शिविर–

लोगों को दी गई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी-- नंदानगर/गोपेश्वर, 16 जून 2026: केंद्र एवं राज्य सरकार...

चमोली: चारधाम यात्रा को सुगम बनाने हेतु यातायात व्यवस्था का जिलाधिकारी ने लिया जायजा–

गौचर में यातायात प्रबंधन का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण-- गौचर, 16 जून 2026: जिलाधिकारी गौरव...

चमोली: मामूली कहासुनी चली तलवारें, तलवारों से हमले के बाद कर्णप्रयाग में चार घंटे जाम–

स्कूटी की टक्कर को लेकर विवाद बढ़ा, कई लोग घायल; तीन आरोपी गिरफ्तार, डीएम-एसपी ने संभाला मोर्चा...
error: Content is protected !!