मलारी-सुमना हाईवे पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत– 

by | Sep 24, 2022 | चमोली, दुर्घटना | 0 comments

गिर्थी गंगा में समाया वाहन, पुलिस मौके पर–

चमोली- शुक्रवार को शाम करीब चार बजे सुराईथोटा पुलिस चौकी में नियुक्त होमगार्ड ने पुलिस प्रशासन को सूचना दी कि मलारी सुमना रोड पर ग्रेफ़ का सरकारी वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना है। चूकि जिस स्थान पर घटनास्थल अंकित है वहां पर मोबाइल नेटवर्क की कनेक्टिविटी ना होने पर भी जोशीमठ थाने से एसडीआरएफ को मौके पर रेस्क्यू हेतु रवाना किया गया। पुलिस ने पाया कि दुर्घटनास्थल पर रिटेनिंग दीवार का कार्य चल रहा था, जहां पर चार मजदूर कार्य कर रहे थे।

शाम करीब चार बजे जैसे ही उक्त वाहन पत्थर भरकर कार्यस्थल पर पहुँचा, तीव्र मोड होने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया। चालक द्वारा मजदूरों को बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन एक मजदूर अनिल राणा पुत्र गोविंद सिंह निवासी ग्राम तेफना पोस्ट नंदप्रयाग जनपद चमोली उम्र 25 वर्ष वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया एवं वाहन अनियंत्रित होकर गिर्थी गंगा में गिर गया।

मौके पर उपस्थित मजदूरों द्वारा चालक को बाहर निकालकर चालक व घायल को सेना के मेडिकल रूम लाया गया जहां चिकित्सक द्वारा घायल अनिल राणा को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के परिजनों को सूचित कर मृतक के शव को पंचायतनामा पोस्टमार्टम कार्रवाई के लिए सीएचसी जोशीमठ लाया गया है। घायल चालक नायक सिराजुद्दीन का मिलिट्री अस्पताल जोशीमठ में उपचार चल रहा है।

Latest News

चमोली: 34 वर्षों की समर्पित सेवा का मिला सम्मान, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता चंदा गड़िया सुपरवाइजर पद पर पदोन्नत–

भावुक विदाई समारोह में ग्रामीणों ने फूल-मालाओं, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर दी शुभकामनाएं, बच्चों के...

चमोली: विष्णुगाड-पीपलकोटी परियोजना में धूमधाम से मनाया गया टीएचडीसीआईएल का 39वां स्थापना दिवस–

निदेशक अजय वर्मा ने फहराया टीएचडीसीआईएल का संगठनात्मक ध्वज, 'देवभूमिरिदम्स' की प्रस्तुतियों पर झूमे...

श्रद्धालु चले सोमनाथ: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया श्रद्धालुओं को रवाना–

उत्तराखंड से सोमनाथ के लिए विशेष रेल यात्रा का शुभारंभ, 700 श्रद्धालु हुए रवाना-- हरिद्वार, 13 जुलाई...

चमोली: अदालत ने बीकेटीसी के आरोपी कर्मचारी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जिला कारागार पुरसाड़ी–

आरोपी कर्मचारी ने पूछताछ में उस पर लगे आरोपों को बताया निराधार, अदालत से नहीं मिल सकी पुलिस को...

Skill Ladders: One of India’s Fast-Growing EdTech Startups

Skill Ladders is an emerging EdTech startup dedicated to transforming the future of education...

बिग ब्रेकिंग: बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावे में हेराफेरी करने वाला आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार–

पुलिस ने देर रात देहरादून से किया गिरफ्तार, बदरीनाथ ले जाया गया आरोपी, आज न्यायालय में होगा पेश...

निर्वाचन: चमोली जिला बार एसोसिएशन चुनाव: भरत सिंह रावत लगातार चौथी बार बने बार संघ के अध्यक्ष–

84 अधिवक्ताओं ने किया मतदान, उपाध्यक्ष, सचिव और सहसचिव सहित कई पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित...

चमोली: भाजपा-कांग्रेस की नीतियों से जनता परेशान : डॉ. यूएस रावत–

उक्रांद नेता पूर्व कुलपति डॉ. यूएस रावत ने किया कुजौं-मैकोट और ​घिंघराण क्षेत्र का दौरा, जनता से...

चमोली: आलेख परमार का आईआईटी मुंबई में चयन, विद्यालय में खुशी की लहर–

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मुंबई में हुआ प्रवेश, विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम किया...
error: Content is protected !!