चमोलीः पूर्व सैनिकों के बच्चों को दिया जाएगा सेना भर्ती पूर्व प्रशिक्षण–

by | Apr 3, 2023 | चमोली, रचनात्मक | 0 comments

10 अप्रैल से शुरु होगा प्रशिक्षण, हाईस्कूल, इंटरमीडिएट में 45 प्रतिशत अंक होने जरुरी– 

गोपेश्वरः जनपद के समस्त पूर्व सैनिक एवं पूर्व सैनिक विधवाओं के पाल्यों को सेना भर्ती पूर्व प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल (अप्रा) बी बैनर्जी ने बताया कि पूर्व सैनिकों के पुत्रों को 10 अप्रैल से 3 जून तक भर्ती पूर्व प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इसके लिए 45 फीसदी अंकों के साथ हाईस्कूल और इंटरमीडिएट उत्तीर्ण होना जरुरी है। उम्र साढ़े 17 साल से 21 वर्ष के बीच होनी चाहिए। लंबाई कम से कम 163 सेंटीमीटर होनी चाहिए और बच्चे का नाम अभिलेख कार्यालय में दर्ज होना आवश्यक है। इसके लिए 6 अप्रैल तक सैनिक कल्याण विभाग में आवेदन किया जा सकता है। 

error: Content is protected !!