घाट और नंदप्रयाग में हुआ प्रो. जीतराम का जोरदार स्वागत–

by | Aug 13, 2021 | चमोली, राजनीति | 0 comments

नंदप्रयाग। कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. जीतराम का घाट और नंदप्रयाग बाजार में पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। प्रो. जीतराम ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर ही संगठन और मजबूत होगा। उन्होंने अपने-अपने बूथों को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को जन-जन तक संपर्क करने का आह्वान किया।

शुक्रवार को नंदप्रयाग में पार्टी प्रवक्ता व मंगरोली गांव के पूर्व प्रधान तेजवीर कंडेरी व अन्य कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. जीतराम का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस संगठन को मजबूत करने का संकल्प भी दोहराया। वहीं,  घाट पहुंचे जीतराम ने बाजार का भ्रमण कर व्यापारियों और आम जनता से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की सरकार बने इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को मजबूत होना होगा। भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को जन जन तक पहुंचाएं। इस दौरान कई लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेंद्र रावत, प्रदेश प्रवक्ता हरिकृष्ण भट्ट, जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण रावत, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, सुखवीर रौतेला, दर्शन रावत, रुचि देवी, हरिप्रसाद पुरोहित, सुखबीर रौतेला, तुलाराम पांडे, पुष्कर राम आदि मौजूद थे।

Latest News

उत्तराखंड: यहां पिछले करीब एक साल में घट गए 4,53,459 मतदाता, नौ लाख मतदाताओं की नहीं हो पाई मैपिंग–

मुख्य निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, उत्तराखंड में घट गए लाखों मतदाता, पढ़ें, क्या है वजह-- देहरादून...

उत्तराखंड के पांच जिलों में तूफान और बिजली गिरने का येलो अलर्ट–

कई क्षेत्रों में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं तेज हवाएं, प्रशासन ने अनावश्यक...

चमोली: जिला प्रशासन के सहयोग से दो गंभीर बीमार तीर्थयात्रियों को हेलिकॉप्टर से भेजा एम्स–

स्थानीय के साथ ही तीर्थयात्रियों के लिए संजीवनी साबित हो रहे चमोली जिला प्रशासन के इंतजाम-- चमोली...

राहत: अब घर बैठे करें राशन कार्ड ई-केवाईसी, भारत सरकार ने लॉन्च किया “मेराकेवाईसी” ऐप–

ई-केवाईसी प्रक्रिया को सरल एवं सुगम बनाने के लिए मेरा केवाईसी ऐप जारी-- देहरादून, 14 मई 2026: समस्त...

कूड़ा प्रबंधन: लागू हुआ नया ठोस अप​शिष्ट प्रबंधन नियम, अब चार श्रे​णियों में देना होगा कचरा–

अलग-अलग श्रे​णियों में नगर पालिका के कूड़ा वाहन और मोहल्ला स्वच्छता समिति को देेना होगा कूड़ा...

जय केदार: केदारनाथ धाम की तीर्थयात्रा का चल रहा सफल और सुव्यव​स्थित संचालन–

श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं के संबंध में जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने की पत्रकार वार्ता...

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...

शाबास गायत्री: केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर की गायत्री बनीं चमोली की टॉपर–

सीबीएसई 12वीं परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले का बढ़ाया मान, देखें चमोली जिले के टॉपर की...

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...
error: Content is protected !!