सोमवार को दिल्ली के जंतर-मंतर से संसद मार्च करेंगे शिक्षक-कर्मचारी–
गोपेश्वरः पुरानी पेंशन बहाली की आवाज को बुलंद करने के लिए रविवार को चमोली जनपद से पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चे से जुड़े शिक्षक-कर्मचारियों ने संसद मार्च के लिए दिल्ली कूच किया। सोमवार को दिल्ली जंतर-मंतर से संसद भवन तक पुरानी पेंशन बहाली के लिए संसद मार्च किया जाएगा।
पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चे के जिलाध्यक्ष पूरन सिंह फरस्वाण और जिला महामंत्री सतीश कुमार ने कहा कि बड़ी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी दिल्ली कूच कर रहे हैं। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को प्रमुखता से उठाया जाएगा। इस मौके पर मोर्चे के संरक्षक बृजमोहन रावत, मीनाक्षी सती, कमला बिष्ट, सीमा पुंडीर, ब्लॉक अध्यक्ष अजीत नेगी, दिनेश चंद्र नेगी, कोषाध्यक्ष जगत फरस्वाण, रेखा बिष्ट, धनी आगरी, गरिमा कन्याल, गजेंद्र फरस्वाण, संतोष कैलखुरा, राजकिशोर कन्याल, प्रकाश गौड़, बलवीर रावत आदि मौजूद रहे।