दुर्घटना: ऊखीमठ-मंडल हाईवे पर खाई में गिरा पर्यटकों का वाहन–

by | Jun 24, 2023 | चमोली, दुर्घटना | 0 comments


घायलों को गोपेश्वर जिला अस्पताल में किया भर्ती, प्राथमिक उपचार के बाद चार को रैफर करने की तैयारी–

गोपेश्वर: चमोली-मंडल-ऊखीमठ-कुंड हाईवे पर जड़ी-बूटी शोध एवं विकास संस्थान के समीप पर्यटकों से भरा टैंपो ट्रेवलर्स अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर नीचे खाई में जा गिरा। ये पर्यटक उत्तर प्रदेश के थे।

चार पर्यटकों को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को जिला चिकित्सालय में इलाज के लिए लाया गया है। घायलों में नमन पुत्र संजय रस्तोगी, निवासी बदायूं, थाना दंप्पू, उम्र 22 वर्ष, अनुग्य रस्तोगी पुत्र संजय रस्तोगी, 29 साल, अनन्य रस्तोगी, पुत्र महेश रस्तोगी, 17 वर्ष, मौलिक रस्तोगी पुत्र शैलेश रस्तोगी,

ध्रुव रस्तोगी पुत्र विक्रांत, ग्राम मवाणा, मेरठ, उम्र 17 वर्ष, मिस्टी रस्तोगी पुत्री विक्रम रस्तोगी 19 वर्ष, अ​भिषेक रस्तोगी, प्रखर और शैली मौजूद हैं। सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। वाहन चोपता से गोपेश्वर की ओर आ रहा था। पुलिस की ओर से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

error: Content is protected !!