दिक्कत: सुचारु नहीं हुआ 150 गांवों को जोड़ने वाला नंदप्रयाग-नंदानगर मोटर मार्ग–

by | Jun 27, 2023 | चमोली, सड़क | 0 comments

ग्रामीण नाप रहे पांच किलोमीटर की पैदल दूरी, जरुरी सामग्री पीठ में लादकर ले जा रहे लोग, सड़क कटिंग में ठेकेदार पर लगाया लापरवाही का आरोप–

गोपेश्वर: चमोली जनपद में सर्वा​धिक क्षेत्र को जोड़ने वाला नंदप्रयाग-नंदानगर मोटर मार्ग दूसरे दिन भी बंद रहा। जिससे ग्रामीणों ने पैदल ही कई किलोमीटर की दूरी नापी। लोग अपनी पीठ में सामान लादकर ले जा रहे हैं। सड़क अवरुद्ध होने से लगभग 150 गांवों की जनता परेशान हो गई है। लाेगों ने सड़क चौड़ीकरण कार्य कर रहे ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाया है। कहा कि सड़क की कटिंग मानक के अनुरुप न होने से सड़क पर पहाड़ी टूटकर आई है। उन्होंने जल्द सड़क सुचारु करने की मांग उठाई है।

भारी बारिश से जनपद में ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाली 37 सड़कें अवरुद्ध हो गई थी। जिनमें से मंगलवार तक 33 सड़कें वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दी गई हैं, जबकि 4 सड़कें नंदप्रयाग-नंदानगर-सुतोल, परखाल-सिलोड़ी, देवाल- मुंदोली-कांडई और नंदकेशरी-देवसारी सड़क अभी भी अवरुद्ध पड़े हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी का कहना है कि सड़कों को खोलने का काम जारी है। सड़कें अवरुद्ध होने से ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कनोल गांव के राजेंद्र सिंह ने बताया कि ग्रामीण रोजमर्रा की वस्तुओं को अपनी पीठ पर लादकर करीब पांच किलोमीटर की पैदल आवाजाही कर रहे हैं।

नंदानगर सड़क बंद होने से मुंदोली, कांडई, देवसारी, सुतोल, कनोल, नंदानगर, धुर्मा, कुंडी, बांजबगड़, थिरपाक, सेरा, बैरासकुंड, मटई, सैंती, कुरुड़, ल्वाणी, रामणी, प्राणमति सहित कई गांवों के ग्रामीणों को पैदल आवाजाही करनी पड़ रही है।

Latest News

नंदानगर: चार साल का रुद्रांस: मासूम इंतज़ार, जो अब कभी पूरा नहीं होगा–

घास काटने गई लुंतरा गांव की सपना की मौत के बाद रुद्रांस के सिर पर अब न पिता का सहारा, न मां की...

चमोली: चारधाम तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक, स्केट होल्डर्स भी हुए शामिल–

कपाट खुलने से पूर्व यात्रा से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं व्यवस्थित रूप से पूर्ण करें दिए...

जय बदरीविशाल: नरेंद्र नगर राजदरबार से सात अप्रैल रात्रि को ऋषिकेश पहुंचेगी गाडूघड़ा तेल कलश यात्रा–

23 अप्रैल को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट, जोरशोर से चल रही तैयारियां-- ऋषिकेश, 05 अप्रैल 2026: श्री...

चारधाम यात्रा: जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग विशाल मिश्रा ने उखीमठ में की केदारनाथ यात्रा तैयारियों की समीक्षा–

पंचकेदार गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर के किए दर्शन, बीकेटीसी का अतिरिक्त कार्यभार भी संभाल रहे विशाल...

चमाेली: अत्य​धिक फोन देखना ड्रग्स से भी ज्यादा खतरनाक, काउंसलिंग में बोले वक्ता–

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में इंटरनेट डिटॉक्सिफिकेशन पर आयोजित हुआ काउंसलिंग सत्र-- गोपेश्वर, 06 अप्रैल...

चमाेली: मुख्यमंत्री के घोषणा के तहत चारधाम यात्रा से पहले चमोली जनपद में विद्युत व्यवस्था हुई और अधिक सुदृढ़–

विद्युत सब स्टेशन सिमली से शुरू हुई बिजली की सप्लाई, लो वोल्टेज की समस्या से मिली मु​क्ति...

चमोली: आकाशीय बिजली गिरने के बाद हुआ शार्टसर्किट, धूंधूं कर जला रेस्टोरेंट–

रेस्टोरेंट के भीतर रखा सिलिंडर फटा तो विकराल हुई आग, अ​ग्निशमन विभाग की टीम ने बुझाई-- गोपेश्वर, 05...

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने सहकारी समिति के मुख्य कार्यालय गोपेश्वर का निरीक्षण कर लिया जायजा–

कंप्यूटरीकरण और डिजिटाइजेशन कार्यों की प्रगति जांची, काश्तकारों को लाभ देने के दिए निर्देश...

आस्था: गोविंदघाट में मोरारी बापू की भव्य रामकथा शुरू, अलकनंदा के किनारे हो रही कथा–

कुबेर देवरा समिति और महिला मंगल दल की महिलाओं ने पुष्पवर्षा कर किया बापू का स्वागत-- चमोली, 04...
error: Content is protected !!