थराली तहसील के लोल्टी-तुंगेश्वर में अवैध शराब का बढ़ रहा बोलबाला, बिगड़ रहा क्षेत्र का माहौल–

by | Jun 28, 2023 | चमोली, समस्या | 0 comments

गहरी नींद सो रहे आबकारी अ​धिकारी, गांव-गांव पहुंच रही अवैध शराब, युवा हो रहे नशे का ​शिकार–

गोपेश्वर: चमोली जनपद के गांव-गांव में अवैध रुप से अंग्रेजी शराब की पेटियां पहुंचाई जा रही हैं। बिना रोकटोक रात के अंधेरे में शराब गांवों में पहुंचाई जा रही है। लेकिन चमोली जनपद का जिला आबकारी विभाग गहरी नींद सो रहा है। विभागीय अ​धिकारियों को शराब की अवैध बिक्री की कोई खबर नहीं है।

गांवों में अवैध शराब से माहौल खराब हो रहा है। ताजा मामला थराली तहसील के लोल्टी-तुंगेश्वर क्षेत्र का है। यहां धड़ल्ले से अवैध शराब की बिक्री की जा रही है। जिससे क्षेत्र का माहौल पूरी तरह से खराब हो गया है। व्यापार संघ और स्थानीय लोगों ने इस संबंध में उपजिलाधिकारी थराली और जिला​धिकारी को ज्ञापन भेजकर अवैध शराब की तस्करी पर रोक लगाने की मांग की है।

व्यापार संघ अध्यक्ष धनराज रावत, धन सिंह रावत, नगर पंचायत थराली की सदस्य सीमा देवी, महिला मंगल दल अध्यक्ष देवराड़ा आदि ने बताया कि क्षेत्र में कई लोगों द्वारा अवैध शराब की बिक्री बढ़ती जा रही है। शराब तस्करों पर कोई कार्रवाई इसलिए नहीं हो रही है कि आबकारी विभाग के अ​धिकारियों को कमीशन पहुंच रहा है। लेकिन यह शराब युवा पीढ़ी को बर्बाद कर रही है। सा​थ ही क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है। बाजार में शराबियों का आए दिन हंगामा होता रहता है।

इससे व्यापारियों के साथ ही बाजार में आने वाली महिलाओं को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। शराब के चलते आए दिन झगड़े होना आम बात हो गई है। व्यापार संघ ने क्षेत्र में बिक रही अवैध शराब पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष मनमोहन चतुरा ने कहा कि क्षेत्र में नियमित पुलिस गश्त शुरू होनी चाहिए।

Latest News

चमोली: आशा कार्यकर्ताओं और फैसिलिटेटरों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन–

रैली निकालकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, कलेक्ट्रेट में सीएमओ का घेराव कर उठाई विभिन्न मांगें...

चमोली: भारी बारिश की चेतावनी पर चमोली के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में आज अवकाश–

विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घो​षित, आंगनबाड़ियों का संचालन भी रहेगा बंद-- गोपेश्वर, 09 जुलाई...

चमोली: चमोली जिले की सात ग्राम पंचायत काे छोड़कर 608 गांवों में उप प्रधान के लिए होंगे चुनाव–

15 जुलाई को होगा निर्वाचन, उसी दिन नामांकन, मतदान व मतगणना का कार्य होगा संपन्न-- गोपेश्वर, 08 जुलाई...

चमोली: नौ वर्षों की उल्लेखनीय सेवाओं के बाद डॉ. ममता को दी भावभीनी विदाई–

नगरवासियों और सामाजिक संगठनों ने किया सम्मानित, नर्सिंग कॉलेज को प्रदेश के अग्रणी संस्थानों में...

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण: आरोपी कर्मचारी की ड्यूटी बदली, कांग्रेस ने बीकेटीसी भंग करने की उठाई मांग–

जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रोटोकॉल और थाली भेंट गणना कार्य से हटाया गया कर्मचारी, विभिन्न...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी उक्रांद में शामिल, बदरीनाथ विधानसभा में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी–

सांस्कृतिक, राज्य आंदोलन और ​शिक्षा जगत से जुड़ने के बाद अब राजनीति के सफर पर आगे बढ़े केके ​डिमरी...

केतन को श्रद्धांजलि देने निकला कैंडल मार्च, दोषियों को फांसी की मांग–

जातिवाद के विरोध में विभिन्न संगठनों ने किया प्रदर्शन, आंबेडकर भवन से गोपीनाथ मंदिर तक निकाला मार्च...

विज्ञान विषय की मांग को लेकर अनशन जारी, दो अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ी–

सीएचसी में कराया गया भर्ती, छह जुलाई तक मांग पूरी न होने पर बीईओ कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी...
error: Content is protected !!