चमोली: पूर्व सैनिक की क्लेक्ट्रेट परिसर में अचानक बिगड़ी तबियत, मौत–

by | Jul 2, 2023 | चमोली, दुर्घटना | 0 comments

वन रेंक वन पेंशन में विसंगतियाें को दूर करने के लिए आयोजित आंदोलन में शामिल होने पहुंचे थे पूर्व हवलदार–

गोपेश्वर: फेडरेशन ऑफ बेटर्नस एसोसिएशन के आह्वान पर रविवार को वन रैंक वन पेंशन में हुई विसंगतियों के समाधान सहित अपनी 16 सूत्री मांगों को लेकर जिले के पूर्व सैनिक क्लेक्ट्रेट परिसर पहुंचे थे। यहां एक दिवसीय भूख हड़ताल का कार्यक्रम था।

इस आंदोलन में हवलदार (सेनि) शिव सिंह (65) ग्राम बांथोली, पो तेफना, हाल निवास लॉ कॉलेज कॉलोनी गोपेश्वर भी भूख हड़ताल पर बैठे थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई। उन्हें तत्काल जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

जहां परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डिप्टी सीएमओ डॉ. वीपी सिंह ने बताया कि पूर्व सैनिक की मृत्यु ह्दय गति रुकने से हुई है। इस घटना से पूर्व सैनिकों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। आंदोलन के बाद सभी पूर्व सैनिक क्लेक्ट्रेट से जिला अस्पताल पहुंचे।

error: Content is protected !!