बागेश्वर उपचुनाव: मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ वी षणमुगम ने दी चुनाव से संबं​धित जानकारियां–

by | Sep 4, 2023 | देहरादून, निर्वाचन | 0 comments

बागेश्वर उपचुनाव में 118264 मतदाता करेंगे अपने मत का प्रयोग, पांच प्रत्याशी हैं मैदान में–

देहरादून: बागेश्वर उपचुनाव को लेकर मुख्य निर्वाचन अ​धिकारी डॉ. वी षणमुगम ने चुनाव से संबं​धित कई महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की हैं। मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि 5 सितंबर को उपचुनाव होना है। बागेश्वर उपचुनाव में 118264 मतदाता अपने मता​धिकार का प्रयोग करेंगे। पुरुष मतदाता हैं 60,076 जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 58,188। सर्विस मतदाताओं की संख्या 2207 है।

इनमें महिला मतदाता 57 जबकि पुरुष मतदाता 2150 हैं। कुल मतदेय स्थल 188 हैं और कुल मतदान केंद्र 172 हैं। वाॅलनारेवल पोलिंग स्टेशन 15 हैं। चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए 15 माइक्रो ऑब्जर्वर की तैनाती की गई है। चुनव में 1444 सुरक्षा कर्मी लगाए गए हैं।

बागेश्वर उपचुनाव में आचार संहिता उल्लंघन के कुल दो प्रकरण आए। दोनों में एफआईआर दर्ज की गई है। उपचुनाव में 1,83,850 रुपये जब्त किए गए हैं। ज़ब्त की गई अवैध शराब 3350 लीटर है जिनकी कीमत 18 लाख 96 हज़ार है। चरस/नारकोटिक्स 3.58 किग्रा जब्त की है, जिसकी कीमत 3,58000 रुपये है। सिल्वर ज़ब्ती 11.55 किग्रा है, जिसकी कीमत सात लाख है। कुल 31 लाख 38 हज़ार रुपये जब्त किए गए हैं। अवैध शराब और नारकोटिक्स में कुल 11 एफआईआर हुई हैं। निर्वाचन में 168 वाहनों का उपयोग होगा।

बागेश्वर उपचुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी पार्वती दास भाजपा, बसंत कुमार कांग्रेस, भगवती प्रसाद समाजवादी पार्टी, अर्जुन कुमार देव उत्तराखंड क्रांति दल और भगवत कोहली उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के प्रत्याशी हैं।

Latest News

चमोली: भारी बारिश की चेतावनी पर चमोली में कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद–

28 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, गैर सरकारी और निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित...

संघर्ष की जीत : गढ़वाल हीरोज़ की ऐतिहासिक जीत पर तीनों सांसदों का सम्मान, युवा खिलाड़ियों के शुभचिंतक हैं चमोली के सुधीर रावत–

दिल्ली सॉकर चैंपियनशिप छठी बार जीतने पर क्लब को मिली सराहना, आर्थिक रूप से कमजोर खिलाड़ियों की मदद...

नवनियु​क्ति: प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन बने श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के नए कुलपति–

उत्तराखंड शासन ने जारी किए नियुक्ति आदेश, 66 वर्ष की आयु पूर्ण होने अथवा अगले आदेश तक रहेगा कार्यकाल...

देहरादून: उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने आमजन और विद्वानों से मांगे सुझाव–

10 अगस्त तक ई-मेल से भेजे जा सकेंगे सुझाव, संस्कृत शिक्षा, शोध, एआई और डिजिटल उपयोग को मिलेगा बढ़ावा...

आक्रोश: जंतर-मंतर में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गोपेश्वर में कांग्रेस का प्रदर्शन–

केंद्र सरकार के खिलाफ धरना, शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग गोपेश्वर, 22 जुलाई 2026:...

सनातन संस्कृति: शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज से मिले मुख्यमंत्री धामी, लिया आशीर्वाद–

आध्या​त्मिक और सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा, आशीर्वाद लिया-- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: गंगा की मुख्य धारा तक पहुंचने से पहले ही सहायक नदियों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक अपशिष्ट रोकें-जिलाधिकारी–

गंगा में बिना शोधन का सीवेज प्रवाहित न हो, सेप्टिक टैंक अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण पर विशेष जोर...

चमोली: सेवा, सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा : बहुद्देशीय जनकल्याण शिविर में 600 से अधिक लोगों ने लिया लाभ–

22 जनशिकायतों में से 21 का मौके पर निस्तारण, विभिन्न विभागों ने 281 पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से...

चमोली: 15 दिन मलारी में रहकर कार्य करें पटवारी, नीती घाटी में ऑफ लाइन हों वीबी-जीरामजी के काम–

मलारी न्याय पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपा छह सूत्री ज्ञापन, रोडवेज बस के साथ ही कई...
error: Content is protected !!