समारोह: आईटीबीपी प​ब्लिक स्कूल में हुआ ​शिक्षकों का सम्मान समारोह का आयोजन–

by | Sep 5, 2023 | चमोली, रचनात्मक | 0 comments

धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय शिक्षक दिवस, छात्र-छात्राओं ने दी मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां–

गौचर: आठवीं बटालियन, आईटीबीपी परिसर में हफीजुल्लाह सिद्दीकी, सेनानी, 8वीं बटालियन, आईटीबीपी के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में आईटीबीपी पब्लिक स्कूल, गौचर में राष्ट्रीय शिक्षक दिवस 2023 के उपलक्ष्य पर शिक्षकों के सम्मान में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। आईटीबीपी पब्लिक स्कूल के निदेशक हफीजुल्लाह सिद्दीकी, सेनानी 8वीं बटालियन कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह के दौरान एलकेजी और यूकेजी के बाल छात्र-छात्राओं के द्वारा प्रेरणात्मक एवं शिक्षाप्रद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन के उपरान्त छात्र-छात्राओं के द्वारा शिक्षकों के सम्मान में समर्पित भाषण एवं कविताओं के माध्यम से अपने भाव व्यक्त किए। आईटीबीपी पब्लिक स्कूल के शिक्षा अधिकारी होमबहादूर गुरूंग, उप सेनानी, 8वीं वाहिनी के द्वारा भी शिक्षक दिवस पर शिक्षकों के सम्मान में व्याख्यान दिया। स्कूल की कक्षा अध्यापिकाओं ने भी विचार रखे।

सांस्कृतिक एवं व्याख्यान कार्यक्रम के उपरान्त विद्यार्थियों को प्रोत्साहन स्वरूप एवं मुख्य अतिथि के द्वारा विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया तथा शिक्षकों को सम्मान स्वरूप उपहार भेट किए गए।

कार्यक्रम के अन्त में मुख्य अतिथि की ओर से शिक्षकों के सम्मान व मार्गदशन हेतु समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित किया गया। उन्होंने कहा कि शिक्षक दिवस, 2023 की आप सभी को बहुत-बहुत हार्दिक बधाईयां एवं शुभकामनाऐं। आप सभी की सामूहिक भागीदारी से व्यापक स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जो कि सराहनीय है। कहते है कि एक अच्छा शिक्षक एक मोमबत्ती की तरह होता है जो कि वह स्वयं प्रज्वलित होकर दूसरों को रास्ता दिखाता है। इस बात को चरितार्थ आईटीबीपी पब्लिक स्कूल के सम्माननीय अध्यापकगणों के द्वारा किया गया, मैंनें स्वयं कार्यक्रम के दौरान महसूस किया है कि आप लोगों के द्वारा देश के भविष्य विद्यार्थियों में हर एक अपेक्षित आदर्श नागरिक संस्कार बच्चों के दिलों-दिमाग में उकेरने का भरसक प्रयास किया गया है। एक शिक्षक के व्यवसाय को पेशेवर नहीं माना जाता है इसीलिए शिक्षक को राष्ट्र निर्माता कहा जाता है क्योंकि शिक्षक के अन्दर राष्ट्र निर्माण में सहायक होने वाले सभी प्रकार के गुणों को विकसित करने की एक सर्वश्रेष्ठ क्षमता होती है। एक शिक्षक में संवेदना, संचेतना, सद्भाव एवं मानवीय मूल्यों का समावेश होता है। जिसके माध्यम से वह देश के विकास एवं प्रगति में सर्वश्रेष्ठी पीढ़ी का निर्माण करता है।

मैं आज इस कार्यक्रम के उपलक्ष्य पर उपस्थित अभिभावकों से भी अनुरोध करना चाहूँगा कि आप अपने बच्चों में ऐसे संस्कारों का निमार्ण करें, जिसके माध्यम से आज के बच्चे, जब कल के किशोर एवं युवा बनेंगे तो युवा शक्ति बिखरने के बजाए, संवर सके तथा जब वो स्कूल एवं कॉलेजों मे जाए तो राष्ट्र निर्माता शिक्षकों को उचित सम्मान प्रदान कर सकेंगे। मैं आईटीबीपी पब्लिक स्कूल के सम्माननीय अध्यापिकओं को विशेष रूप से शिक्षक दिवस की बहुत – बहुत हार्दिक बधाईयाँ एवं शुभकामनाएं ज्ञापित करता हूँ कि आप इसी तरह से राष्ट्र निर्माण में ऐसी भावी पीढ़ियों का निमार्ण करते रहे जिसमें समाज एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण का भाव हो । संबोधन के अन्त में मुख्य अतिथि महोदय के द्वारा कार्यक्रम की विधिवत समापन की घोषण की गई।

उक्त अवसर पर कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में अतुल कुमार थवाईत, द्वितीय कमान 8वीं बटालियन, आई०टी०बी०पी० भी शामिल हुए। शिक्षक दिवस समारोह में अधिकारी 07, वाहिनी सूबेदार मेजर, शिक्षक- 02, अभिभावक- 60 एवं विद्यार्थी 55 सहित कुल 126 लोग उपस्थित थे।

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!