दिक्कत: परेशानी में चल रहे नंदानगर के लोग, नंदप्रयाग-नंदानगर मोटर मार्ग दो महीने से बदहाल–

by | Sep 6, 2023 | चमोली, सड़क | 0 comments

जगह-जगह पुस्ते टूटे, सड़क पर कीचड़ होने से आवाजाही में हो रही परेशानी

नंदानगर: पिछले लंबे समय से नंदानगर क्षेत्र के लोग सड़क की बदहाली से परेशान हैं। नंदानगर विकासखंड के एक सौ से अधिक गांवों को यातायात से जोड़ने वाली 19 किलोमीटर लंबी नंदप्रयाग-नंदानगर सड़क कई जगहों पर बदहाल ​स्थिति में है।

कहीं भूस्खलन से सड़क पर मलबा आया है तो कहीं सड़क के पुश्ते टूटे हैं। सड़क चौड़ीकरण कार्य में लगे ठेकेदार की लापरवाही के कारण लोग परेशानी का सामना कर रहे हैं। जगह-जगह सड़क के पुस्ते टूटे हैं साथ ही मलबा आने से सड़क संकरी हो रखी है। बारिश के चलते कीचड़ में तब्दील सड़क पर वाहनों की आवाजाही जोखिम भरी बनी है।

नंदानगर क्षेत्र को जोड़ने वाली यह एकमात्र सड़क है। नंदानगर के ज्येष्ठ उपप्रमुख अब्बल सिंह कठैत का कहना है कि सड़क का डामर जगह-जगह पर उखड़ा हुआ है। बरसात में मलबा आने और पुस्ते टूटने से इसकी स्थिति और भी खराब हो गई है। मार्ग खराब होने से बड़े वाहन भी जोखिम उठाकर आवाजाही कर रहे हैं। कहा कि सात सितंबर से कुरुड़ में नंदा लोकजात का आयोजन होना है।

जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय और बाहरी लोग शामिल होने के लिए आते हैं। इसको लेकर प्रशासन को कई बार अवगत कराया जा चुका है। लेकिन अभी तक इस मार्ग के सुधारीकरण को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। यदि सड़क की ​स्थिति ऐसे ही रही तो मां नंदा के भक्त भी कुरुड़ मंदिर और यात्रा में शामिल होने कैसे पहुंचेंगे। नंदा लोकजात समिति के पदा​धिकारियों द्वारा भी जिला प्रशासन से सड़क और पैदल रास्तों की मरम्मत की मांग उठाई गई, लेकिन अभी तक इस ओर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। विभागीय अ​धिकारियों का कहना है कि सड़क का सुधारीकरण कार्य जल्द किया जाएगा।

Latest News

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...

आस्था: टेड़ा-खंसाल की आराध्य देवी माता इंद्रामति देवी की डोली ने गोपेश्वर में दिए दर्शन–

भक्तों ने किए इंद्रामति माता की डोली के दर्शन, जगह-जगह हुआ मात की डोली का फूल-मालाओं से स्वागत...

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...
error: Content is protected !!