लोकजात: मां नंदा के सिद्धपीठ कुरुड़ से हुआ लोकजात का श्रीगणेश–

by | Sep 7, 2023 | आस्था, चमोली, संस्कृति | 0 comments

कुरुड़ में तीन दिवसीय लोकजात मेले का भी हुआ शुभारंभ, सैकड़ों भक्तगण भी उमड़े, उत्साह और उमंग का माहौल–

नंदानगर: सिद्धपीठ कुरुड़ से गुरुवार को सैकड़ों श्रद्धालुओं की संख्या के बीच मां नंदा की लोकजात यात्रा का शुभारंभ हो गया है। मंदिर से कुछ ही दूरी पर ​तीन दिवसीय मां नंदा लोकजात मेले का शुभारंभ भी हो गया है। श्रृंगार पूजा और आरती के बाद प्रात: करीब साढ़े आठ दशोली और बधाण की मां नंदा की डोलियों को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ मंदिर परिसर में लाया गया। यहां आचार्य पंडित कन्हैया प्रसाद, मुंशी चंद्र, मंशाराम गौड़, पुरुषोत्तम, प्रकाश गौड़, विजय प्रसाद, दिनेश प्रसाद, मनोहर, मंशाराम पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मां नंदा की विभिन्न पूजाएं संपन्न की। मंदिर में पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां नंदा के दर्शन कर मनौतियां मांगी।

इस दौरान कुरुड़ में तीन दिवसीय नंदा लोकजात मेला भी शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को पहले दिन विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में एसजीआरआर नंदानगर, चिल्ड्रन एकेडमी, जीआईसी कुंडबगड़, सरस्वती शिशु मंदिर, विद्या मंदिर, हिमालय चिल्ड्रन एकेडमी, प्राथमिक विद्यालय कुरुड़ के साथ ही विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने प्राथमिक, जूनियर व सीनियर वर्ग में लोकगीत व लोकनृत्य प्रस्तुत किया।

हंस फाउंडेशन के माता मंगला व भोले जी महाराज का कमेटी द्वारा विशाल भंडारे हेतु धन्यवाद किया गया इस दौरान हंस फाउंडेशन द्वारा गौड़ पुजारियों को अंगवस्त्र भी भेंट किये गए। मन्दिर कमेटी के अध्यक्ष सुखबीर सिंह ने कहा कि नंदा देवी पर्यटन मेला सम्पूर्ण नंदानगर की एकरूपता के फलस्वरूप बिगत 23 वर्षो से जिन कठिन परिस्थितियों में किया जा रहा है उसके लिये सभी क्षेत्रवासियों की एकजुटता सराहनीय है और आगामी राजजात हेतु हम सभी क्षेत्रवासियों को एकरूप होने की आवश्यकता है साथ ही कुरुड़ सिद्धपीठ को पर्यटन के नक्शे में दर्ज करने हेतु रणनीति तय करने की आवश्यकता है।

इस दौरान ग्राम प्रधान लुन्तरा कलम सिंह, ल्वाणी के गजेंद्र सिंह नेगी, मोख के सुमेर सिंह नेगी, ग्राम प्रधान सरपाणी रेखा देवी, जाखणी की प्रधान रोशनी देवी, क्षेत्र पंचायत कुरुड़ चरबंग हीरा देवी, लुन्तरा अनिल बिष्ट, सुंग मठकोट भागवत सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता चक्रधर पुरोहित, रणजीत सिंह खत्री, महाबीर सिंह नेगी, ग्राम प्रधान रेखा देवी, भरत सिंह रावत, बधाण डोली कमेटी के अध्यक्ष नरेश शास्त्री, सत्यप्रसाद गौड़, मन्दिर कमेटी के उपाध्यक्ष कृपाल सिंह बिष्ट, श्याम सिंह रावत, जोध सिंह बिष्ट, क्षेत्र पंचायत दीपक रतूड़ी, सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मण राणा, नंदन सिंह रावत, राकेश गौड़, सत्यप्रसाद गौड़ आदि मौजूद रहे। संचालन प्रकाश गौड़ व सत्यप्रसाद गौड़ ने संयुक रूप से किया।

Latest News

चमोली: दीनदयाल स्पर्श योजना छात्रवृत्ति परीक्षा में 477 बच्चों ने लिया भाग–

गोपेश्वर में 394 और रुद्रप्रयाग केंद्र पर 83 बच्चे हुए शामिल, एक घंटे तक आयोजित हुई परीक्षा...

चमोली: जिला योजना समिति के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शुरू, 16 अक्टूबर को होगा मतदान–

जिला पंचायत के 14 और नगर निकायों के चार सदस्य चुने जाएंगे, 16 अक्तूबर को होगा मतदान गोपेश्वर, 11...

चमोली: पेयजल लाइन की मरम्मत करने गए युवक की खाई में गिरने से मौत–

दूरस्थ गांव प्राणमति की घटना, पहाड़ी से पत्थर गिरने से बिगड़ा संतुलन-- नंदानगर (चमोली)। नंदानगर के...

चमोली के देवी मंदिरों में आज से गूंजेंगे मां के जयकारे–

सिद्धपीठ कुरुड़, बदरीनाथ धाम और अनसूया माता मंदिर में होंगे नवरात्र अनुष्ठान, देवी मंदिर सजने लगे...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद, पांच हजार श्रद्धालु बने साक्षी–

गुरु ग्रंथ साहिब जी को सत्कार सहित शीतकालीन निवास सचखंड पहुंचाया, पाकिस्तान से आए 48 श्रद्धालुओं ने...

चमोली: अब वन विभाग और राजस्व विभाग के नक्शों के बीच फंसी डुमक गांव की सड़क–

2.5 किमी हिस्से पर वन भूमि का पेंच डाल रहा अडंगा, फिर आंदोलन के मूड़ में डुमक गांव के ग्रामीण...

चमोली: औली नाले के उफान से नौग मोहल्ले में घुसा पानी, दो घरों को नुकसान–

रातभर दहशत में रहे लोग, खेतों में भरा पानी और सब्जियों की फसल बर्बाद; नाले की मरम्मत न होने पर उठे...

चमोली: बागेश्वर में विज्ञान महोत्सव की क्विज प्रतियोगिता में चमोली की टीम चैंपियन–

गौणादशोली के राजकीय इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम...

बदरीनाथ दान चोरी प्रकरण: एसआईटी ने न्यायालय में दा​खिल की एक हजार पन्नों की चार्जशीट, 50 गवाह शामिल–

न्यायिक मजिस्ट्रेट हिना कौसर ने आरोपपत्र का अवलोकन कर लिया तीन आरोपियों के ​खिलाफ संज्ञान...
error: Content is protected !!