दिक्कत: बदरीनाथ हाईवे पर जाम खुलवाने को छूट रहे पुलिस के पसीने, लगता रहा दूर तलक का जाम–

by | Sep 7, 2023 | चमोली, चारधाम, सड़क | 0 comments

वाहनों की संख्या बढ़ने पर पुलिस ने किया वनवे सिस्टम लागू, रेंगकर चल रहे यात्रा वाहन, आपदा से तंग हालत में पहुंचा हाईवे–

जोशीमठ: आपदा से बदरीनाथ हाईवे कई जगहों पर तंग हालत में पहुंच गया है। मारवाड़ी से जोशीमठ, हेलंग से जोशीमठ, गुलाबकोटी, पीपलकोटी आदि क्षेत्रों में भूस्खलन, बोल्डर आने और पुश्ता टूटने से हाईवे पर जाम ही जाम लग रहा है। मारवाड़ी से जोशीमठ के बीच बार-बार जाम को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने यहां वनवे सिस्टम लागू कर दिया है। पहले बदरीनाथ से निचले क्षेत्रों को जाने वाले वाहनों को निकाला जा रहा है, उसके बाद धाम की ओर जाने वाले वाहनों को छोड़ा जा रहा है। इससे जाम कम लग रहा है। बरसात के बाद बदरीनाथ धाम की दूसरे चरण की तीर्थयात्रा शुरू हो गई है। जिससे हाईवे पर वाहनों का रैला उमड़ रहा है।

जोशीमठ से मारवाड़ी पुल तक बदरीनाथ हाईवे संकरा है। बरसात में हाईवे पर मलबा और बोल्डर आने से हाईवे और भी तंग हालत में पहुंच गया है। ऐसे में यहां वाहनों की एक साथ आवाजाही कराना संभव नहीं है। जिसके चलते पुलिस ने यहां पर वनवे सिस्टम लागू कर दिया। एक तरफ के वाहन गुजरने के बाद दूसरी तरफ के वाहनों को छोड़ा जा रहा है। हाईवे पर बेलाकूची में भी गुरुवार को करीब एक घंटे तक वाहनों के पहिए थमे रहे, इस दौरान तीर्थयात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। तीर्थयात्रियों ने अपने वाहनों में बैठकर ही हाईवे खुलने का इंतजार किया। यहां भी वाहनों की आवाजाही वनवे सिस्टम से करवाई जा रही है।

Latest News

चमोली: आशा कार्यकर्ताओं और फैसिलिटेटरों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन–

रैली निकालकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, कलेक्ट्रेट में सीएमओ का घेराव कर उठाई विभिन्न मांगें...

चमोली: भारी बारिश की चेतावनी पर चमोली के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में आज अवकाश–

विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घो​षित, आंगनबाड़ियों का संचालन भी रहेगा बंद-- गोपेश्वर, 09 जुलाई...

चमोली: चमोली जिले की सात ग्राम पंचायत काे छोड़कर 608 गांवों में उप प्रधान के लिए होंगे चुनाव–

15 जुलाई को होगा निर्वाचन, उसी दिन नामांकन, मतदान व मतगणना का कार्य होगा संपन्न-- गोपेश्वर, 08 जुलाई...

चमोली: नौ वर्षों की उल्लेखनीय सेवाओं के बाद डॉ. ममता को दी भावभीनी विदाई–

नगरवासियों और सामाजिक संगठनों ने किया सम्मानित, नर्सिंग कॉलेज को प्रदेश के अग्रणी संस्थानों में...

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण: आरोपी कर्मचारी की ड्यूटी बदली, कांग्रेस ने बीकेटीसी भंग करने की उठाई मांग–

जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रोटोकॉल और थाली भेंट गणना कार्य से हटाया गया कर्मचारी, विभिन्न...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी उक्रांद में शामिल, बदरीनाथ विधानसभा में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी–

सांस्कृतिक, राज्य आंदोलन और ​शिक्षा जगत से जुड़ने के बाद अब राजनीति के सफर पर आगे बढ़े केके ​डिमरी...

केतन को श्रद्धांजलि देने निकला कैंडल मार्च, दोषियों को फांसी की मांग–

जातिवाद के विरोध में विभिन्न संगठनों ने किया प्रदर्शन, आंबेडकर भवन से गोपीनाथ मंदिर तक निकाला मार्च...

विज्ञान विषय की मांग को लेकर अनशन जारी, दो अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ी–

सीएचसी में कराया गया भर्ती, छह जुलाई तक मांग पूरी न होने पर बीईओ कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी...
error: Content is protected !!