आस्था की पदयात्रा: जोशीमठ पहुंची कुमेड़ा गांव की मां राजराजेश्वरी ​इंद्रामति की दिवारा यात्रा–

by | Sep 8, 2023 | आस्था, चमोली | 0 comments

जगह-जगह हो रही माता की डोली पर पुष्पवर्षा, नंगे पांव पैदल यात्रा कर रहे भक्तगण, रात्रिप्रवास पर जोशीमठ पहुंची डोली–

जोशीमठ: पोखरी क्षेत्र के कुमेड़ा गांव की आराध्य देवी मां राजराजेश्वरी इंद्रामति की दिवारा यात्रा अपने पांचवें पड़ाव जोशीमठ पहुंच गई है। देवी की डोली चार सितंबर से बदरीनाथ की यात्रा पर निकली है। जगह-जगह पड़ावों में माता की डोली की भक्तगण पुष्पवर्षा कर रहे हैं। ग्रामीण गांव से पैदल ही बदरीनाथ तक की यात्रा कर रहे हैं।

शुक्रवार को देवडोली ने गरुड़गंगा, पाखी, टंगणी, हेलंग, अणीमठ, सेलंग में भक्तों को दर्शन दिए। उसके बाद रात्रि विश्राम के लिए जोशीमठ पहुंच गई है। जगह-जगह पर भक्त देवडोली का पुष्पवर्षा से स्वागत कर रहे हैं। इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष गुलाब सिंह, देवेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान चंद्रमोहन नेगी, मुख्य पुजारी शिवप्रसाद खाली, भगवती प्रसाद खाली, भगवती रावत, प्रो. दर्शन सिंह नेगी, सहिल नेगी, विनीत कंडारी, ऋतिक रावत, गौरव नेगी, ढोल वादक संतोष कुमार, प्रेमलाल सहित अन्य ग्रामीण शामिल रहे।

यात्रा मार्ग में आज मां भगवती की विग्रह डोली ने गरुड़गंगा, पाखी, टंगणी, हेलंग, अणीमठ, सेलंग में भक्तों को दर्शन देते हुए सुभाशीष दिया और रात्रि विश्राम के लिए शंकराचार्य मठ जोशीमठ पहुंची।

यात्रा मार्ग में भक्तों ने पुष्पवर्षा एवं भजनों के साथ मां का स्वागत किया। कल माता की डोली भगवान नरसिंह के दर्शन कर रात्रि प्रवास हेतु पांडुकेश्वर पहुंचेगी।

इस अवसर पर मन्दिर समिति के अध्यक्ष गुलाब सिंह कण्डारी, कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह रावत, ग्राम प्रधान कुमेड़ा चंद्रमोहन नेगी, मुख्य पुजारी शिवप्रसाद खाली, भगवती प्रसाद खाली, भगवती रावत, चंद्रमोहन रावत, प्रियांशु रावत, राजेंद्र सिंह नेगी, तेजेंद्र सिंह नेगी, विजय सिंह नेगी, जगदीश नेगी, सुनील नेगी, अनिल नेगी, साहिल नेगी, अमन नेगी, विनीत कंडारी, शुभम कंडारी, रवि रावत, प्रमोद रावत, साजन रावत, रोहित रावत, ऋतिक रावत, गौरव नेगी, डीएस नेगी, ढोलववादक संतोष कुमार, प्रेमलाल सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: समाज हित के कार्यों के लिए चमोली की सेवा और अंकुर संस्थाएं सम्मानित–

पर्यावरण, गौ सेवा और जड़ी-बूटी संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर मिला सम्मान...

चमोली: जिला स्तरीय नशा मुक्ति प्रतियोगिता में युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश–

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में मेरा भारत चमोली के तत्वावधान में आठ विधाओं में हुई प्रतियोगिता, विजेताओं को...

चमोली: किमाणा में फिर बरसा मलबा, दहशत में बीती ग्रामीणों की रात–

भारी बारिश के बाद खेतों और रास्तों में फैली मिट्टी, प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी; सुरक्षा के स्थायी...

चमोली: दो माह में ही टूटा पिछले सीजन का रिकॉर्ड, फूलों की घाटी में उमड़े पर्यटक–

16,462 पर्यटक पहुंचे, वन विभाग को 30.35 लाख रुपये का राजस्व; बारिश के बाद फिर गुलजार हुई विश्व धरोहर...

चमोली: पर्यटन परिसंपत्तियों के बेहतर संचालन पर जोर, जिलाधिकारी ने पीपीपी मॉडल अपनाने के दिए निर्देश–

स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देते हुए पीपीपी मॉडल से विकसित होंगी पर्यटन परिसंपत्तियां-- गोपेश्वर, 02...

चमोली: बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर में 144 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच–

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर में आयोजित हुआ बहु विशेषज्ञ स्वास्थ्य ​शिविर, ग्रामीणों को मिली...

चमोली: जिलाधिकारी ने सड़क निर्माण एवं अनुरक्षण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की–

निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में मशीनरी तैनात...

चमोली: न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा खेल महाकुंभ-2026 का आयोजन–

एक सितंबर से खेल महाकुंभ-2026 का आगाज, खिलाड़ियों से पंजीकरण की अपील-- गोपेश्वर, 01 अगस्त 2026: जनपद...

चमोली: पीजी कॉलेज गोपेश्वर में पहाड़ी फूड फेस्टिवल, पारंपरिक व्यंजनों ने मोहा मन–

'अपणु खाणु-अपणु लगाणु, अपणी संस्कृति अपणी पच्छयाण' थीम पर बीएड विभाग का आयोजन-- गोपेश्वर, 01 अगस्त...
error: Content is protected !!