चमोली: आकाशवाणी पहली बार देश के प्रथम गांव माणा से करेगा प्रसार भारती का प्रसारण–

by | Sep 10, 2023 | चमोली, रचनात्मक | 0 comments

भव्य आयोजन की तैयारियां शुरू, जी-20 ​शिखर सम्मेलन और मेरी माटी मेरा देश के तहत होगा कार्यक्रम आयोजन–

माणा (चमोली): आगामी 14 सितंबर को आकाशवाणी नई दिल्ली की ओर से देश के प्रथम गांव माणा में भव्य आयोजन होने जा रहा है। इसके लिए प्रसार भारती की ओर से तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। प्रसार भारती के कार्यक्रम प्रमुख एमएस रावत ने कहा कि आकाशवाणी के इतिहास में इस तरह का यह पहला कार्यक्रम हो रहा है। उन्होंने माणा की जनता को अ​धिक से अ​धिक संख्या में कार्यक्रम में प्रतिभाग करने का आह्वान किया है।

बदरीनाथ धाम से तीन किमी आगे देश के अंतिम गांव से प्रथम गांव बने माणा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2022 में माणा गांव में आयोजित कार्यक्रम के बाद नई पहचान मिली है। प्रधानमंत्री कई मौकों पर माणा की सांस्कतिक विरासत, इतिहास और भौगौलिक स्थिति का जिक्र करते आए हैं।

आकाशवाणी दिल्ली की ओर से जी-20 शिखर सम्मेलन की सफलता और मेरी माटी मेरा देश अभियान का जश्न मनाने के लिए माणा गांव के सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम 14 सितंबर को सुबह ग्यारह बजे से आयोजित होगा। माणा गांव के ग्राम प्रधान पीतांबर मोल्फा को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निमंत्रण पत्र भेजा गया है। पत्र में कहा गया है कि आकाशवाणी के इतिहास में इस तरह का यह पहला कार्यक्रम हो रहा है।

Latest News

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने किया कोषागार का निरीक्षण–

कोषागार का किया वा​र्षिक निरीक्षण, निर्वाचन संबंधी सामग्री व अन्य बहुमूल्य वस्तुएं जांची...

चमोली: जिला​धिकारी की अध्यक्षता में बदरीनाथ होटल एसोसिएशन और व्यापार संघ की हुई बैठक–

यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों व स्थानीय व्यवसायियों को होने वाली संभावित समस्याओं पर हुई चर्चा...

उत्तराखंड: लॉ एंड ऑर्डर पर सीएम धामी सख्त, अधिकारियों को कड़ी चेतावनी–

कहा, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, कुठालगेट चौकी इंचार्ज और उप आबकारी निरीक्षक निलंबित...

उत्तराखंड: प्रदेश में एलपीजी की कोई किल्लत नहीं, गड़बड़ करने वालों पर तुरंत होगी एफआईआर–

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने की हर जिले की स्थिति की समीक्षा, विभागीय अधिकारियों को...

आक्रोश: वन विभाग की अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई का बमोटिया गांव के ग्रामीणों ने किया विरोध–

तहसील परिसर में गरजे ग्रामीण, उक्रांद कार्यकर्ताओं ने भी दिया साथ, सीएम को भेजा ज्ञापन-- देवाल के...

अगस्त्यमुनि: भाषण प्रतियोगिता के साथ ‘गंगा स्वच्छता पखवाड़ा’ का हुआ समापन–

16 से 31 मार्च तक आयोतजत हुए जागरुकता कार्यक्रम, गंगा स्वच्छता प्रतियोगिता भी हुई आयोजित...

पशुपालन के अपर निदेशक ने किया मनोज कुमार बिष्ट की गौशाला का निरीक्षण–

उन्हें अन्य पशुपालकों के लिए प्रेरणादायक बताया, गौशाला में पशुओं की देखभाल, स्वच्छता व्यवस्था...

चमोली: गैस गोदाम व होटलों पर सघन निरीक्षण, 21 व्यावसायिक और चार घरेलू सिलिंडर किए गए जब्त–

एसडीएम ने दिए एजेंसी संचालक को वितरण व्यवस्था में सुधार के निर्देश, पारदर्शी गैस आपूर्ति सुनिश्चित...

चमोली: सुबोध प्रेम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोपेश्वर का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव समारोह शुरू–

छोलिया नृत्य और लोकगीतों की रही धूम, छात्र-छात्राओं ने दी पहाड़ी नृत्य की शानदार प्रस्तुति...
error: Content is protected !!