चमोली: गैस गोदाम व होटलों पर सघन निरीक्षण, 21 व्यावसायिक और चार घरेलू सिलिंडर किए गए जब्त–

by | Mar 31, 2026 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

एसडीएम ने दिए एजेंसी संचालक को वितरण व्यवस्था में सुधार के निर्देश, पारदर्शी गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने पर जोर–

जिलाधिकारी गौरव कुमार के निर्देशों के क्रम में जनपद में उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं पारदर्शी गैस वितरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सोमवार को उपजिलाधिकारी सोहन सिंह रांगण एवं पूर्ति निरिक्षक द्वारा सिमली स्थित एण्डेन गैस गोदाम (कर्णप्रयाग गैस एजेंसी, जीएमवीएन) का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने बताया कि 14.2 किलोग्राम के 36, 10 किलोग्राम के 10, 5 किलोग्राम के 6 कमर्शियल एवं 15 घरेलू सिलेंडर तथा 19 किलोग्राम के 9 कमर्शियल सिलेंडर भरे हुए पाए गए। सिलेंडरों की नापतोल की जांच में सभी का वजन मानक के अनुरूप पाया गया तथा किसी प्रकार की अनियमितता नहीं मिली।

निरीक्षण के दौरान गैस एजेंसी का एरिया मूवमेंट प्लान अव्यवस्थित पाया गया, साथ ही गैस वितरण पर्चियों के रख-रखाव में सुधार की आवश्यकता पाई गई। इस पर एसडीएम ने एजेंसी संचालक को निर्देशित किया कि ग्रामवार एवं मार्केटवार गैस वितरण को सुव्यवस्थित किया जाए तथा प्रतिदिन की वितरण संबंधी जानकारी उपजिलाधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए, जिससे व्यवस्था और अधिक पारदर्शी एवं सुचारु बन सके।

इसके उपरांत एसडीएम के नेतृत्व में पुलिस एवं खाद्य पूर्ति विभाग द्वारा कर्णप्रयाग क्षेत्र के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कुछ प्रतिष्ठानों में गैस सिलेंडरों के अभिलेख क्षमता एवं उपलब्धता के अनुरूप नहीं पाए गए, जिस पर कार्रवाई करते हुए रावत होटल से 9 व्यावसायिक एवं 3 घरेलू, करण भट्ट स्वीट शॉप से 4 व्यावसायिक, कृष्ण पैलेस से 2 व्यावसायिक, उमा पैलेस से 2 व्यावसायिक, सौरभ स्वीट शॉप से 1 व्यावसायिक, ओम पैलेस से 1 घरेलू, महाराजा स्वीट्स से 1 व्यावसायिक, अरोड़ा स्वीट्स से 1 व्यावसायिक तथा आनंद स्वीट साहब से 1 व्यावसायिक गैस सिलेंडर कब्जे में लिए गए। उपजिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा एवं नियमों के अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए ऐसे निरीक्षण एवं चेकिंग अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे।

Latest News

बाल विज्ञान: विकास खंड दशोली के बाल विज्ञान महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा–

कविता पाठ, अंग्रेजी कविता और विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में चुने गए विजेता, पांचवां सीमांत पर्वतीय बाल...

हक की लड़ाई: संतानदायिनी अनसूया देवी मंदिर तक सड़क निर्माण की मांग–

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, 2.50 किमी सड़क के लिए स्वीकृत 44 लाख रुपये का काम शुरू कराने...

चमोली: बदरीनाथ के अराइवल प्लाजा में मूल निवासियों आवंटित हो 22 दुकानें–

प्रशासन ने मास्टर प्लान से प्रभावित 122 दुकानदारों को 15 साल पुराने साक्ष्य पर स्थायी आवंटन का...

आस्था: निजमुला घाटी के गौणा में पहुंची बंड की मां नंदा की डोली, रामणी में मेला शुरू–

रामणी में आज होगा बंड और दशोली की डोली का मिलन, तीन दिवसीय नंदा मेले का भी हुआ शुभारंभ-- पीपलकोटी...

चमोली: 29 सितंबर को होंगे गोपेश्वर महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव, एनएसयूआई ने झोंकी ताकत–

एनएसयूआई ने छात्र हितों के मुद्दों को लेकर झोंकी ताकत, संभावित प्रत्याशियों ने शुरू किया प्रचार...

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...
error: Content is protected !!