आस्था:नंदप्रयाग के चंडिका मंदिर में पहुंची मां नंदा की डाेली, भक्तों ने किए माता के दर्शन–

by | Sep 14, 2023 | आस्था, चमोली | 0 comments

सैकड़ों भक्तों के साथ चंडिका मंदिर में पहुंची मां नंदा ने अपनी बहन से की भेंट, मंदिर की परिक्रमा की–

नंदप्रयाग। हिमालय क्षेत्र की आराध्य देवी मां नंदा की लोकजात यात्रा गांव-गांव में आयोजित हो रही है। लोकजात यात्रा बृहस्पतिवार को नंदप्रयाग के चंडिका मंदिर में पहुंची। दशोली की मां नंदा की डोली ने विभिन्न गांवों में अपने भक्तों को दर्शन दिए। बुधवार को रात्रि प्रवास के लिए मां नंदा की डोली अपने छठवें पड़ावतेफना पहुंची थी।

बृहस्पतिवार को मंगरोली, रामबोरी व क्षेत्र के अन्य गांवों का भ्रमण कर डोली नंदप्रयाग के प्राचीन चंडिका मंदिर में पहुंची। यहां भक्तों ने मां नंदा की डोली का फूल मालाओं से स्वागत किया। मंगरोली गांव में ध्याणियों और अन्य महिलाओं ने मां नंदा को अर्घ्य लगाया। इस दौरान माता को स्थानीय उत्पाद और श्रृंगार सामग्री भेंट की गई। इस मौके पर पंडित दिनेश चंद्र गौड़, प्रकाश गौड़, उमेश गौड़, नवीन, जनार्दन, सुभाष, शंभू प्रसाद, नंदा देवी मंदिर कमेटी प्रतिनिधि सदस्य चक्रधर पुरोहित, मंगरोली गांव के पूर्व ग्राम प्रधान तेजवीर कंडेरी के साथ ही कई भक्तगण मौजूद रहे।

इधर, कुमेड़ा गांव की आराध्य देवी मां राजराजेश्वरीइंद्रामति की डोली बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा करने के बाद पांडुकेश्वर, जोशीमठ होते हुए रात्रि प्रवास के लिए कोठियालसैंण पहुंची। इस दौरान महिलाओं ने जागर गाकर अपनी आराध्य देवी की पूजा-अर्चना संपन्न की। इस मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष गुलाब सिंह कंडारी, देवेंद्र सिंह रावत, प्रधान चंद्रमोहन सिंह नेगी, मुख्य पुजारी शिव प्रसाद खाली आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: समाज हित के कार्यों के लिए चमोली की सेवा और अंकुर संस्थाएं सम्मानित–

पर्यावरण, गौ सेवा और जड़ी-बूटी संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर मिला सम्मान...

चमोली: जिला स्तरीय नशा मुक्ति प्रतियोगिता में युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश–

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में मेरा भारत चमोली के तत्वावधान में आठ विधाओं में हुई प्रतियोगिता, विजेताओं को...

चमोली: किमाणा में फिर बरसा मलबा, दहशत में बीती ग्रामीणों की रात–

भारी बारिश के बाद खेतों और रास्तों में फैली मिट्टी, प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी; सुरक्षा के स्थायी...

चमोली: दो माह में ही टूटा पिछले सीजन का रिकॉर्ड, फूलों की घाटी में उमड़े पर्यटक–

16,462 पर्यटक पहुंचे, वन विभाग को 30.35 लाख रुपये का राजस्व; बारिश के बाद फिर गुलजार हुई विश्व धरोहर...

चमोली: पर्यटन परिसंपत्तियों के बेहतर संचालन पर जोर, जिलाधिकारी ने पीपीपी मॉडल अपनाने के दिए निर्देश–

स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देते हुए पीपीपी मॉडल से विकसित होंगी पर्यटन परिसंपत्तियां-- गोपेश्वर, 02...

चमोली: बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर में 144 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच–

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर में आयोजित हुआ बहु विशेषज्ञ स्वास्थ्य ​शिविर, ग्रामीणों को मिली...

चमोली: जिलाधिकारी ने सड़क निर्माण एवं अनुरक्षण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की–

निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में मशीनरी तैनात...

चमोली: न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा खेल महाकुंभ-2026 का आयोजन–

एक सितंबर से खेल महाकुंभ-2026 का आगाज, खिलाड़ियों से पंजीकरण की अपील-- गोपेश्वर, 01 अगस्त 2026: जनपद...

चमोली: पीजी कॉलेज गोपेश्वर में पहाड़ी फूड फेस्टिवल, पारंपरिक व्यंजनों ने मोहा मन–

'अपणु खाणु-अपणु लगाणु, अपणी संस्कृति अपणी पच्छयाण' थीम पर बीएड विभाग का आयोजन-- गोपेश्वर, 01 अगस्त...
error: Content is protected !!