आक्रोश: विजयनगर-पठालीधार और तिमली मोटर मार्ग को खुलवाने के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में गरजे ग्रामीण–

by | Sep 15, 2023 | आंदोलन, रूद्रप्रयाग | 0 comments

क्षेत्रीय विधायक मुर्दाबाद के नारे लगाए, लोक निर्माण विभाग आया हरकत में, सिंचाई विभाग शुरू करेगा नदी का डायवर्जन, सड़कों के जल्द खुलने की उम्मीद जगी–

रुद्रप्रयाग: जनता की आवाज जब बुलंद होती है तो अ​धिकारियों की बोलती बंद हो जाती है। विजयनगर-पठालीधार और तिलमी मोटर मार्ग को खुलवाने के लिए शुक्रवार को रुद्रप्रयाग के कलेक्ट्रेट परिसर में जनप्रतिनि​धियों और ग्रामीणों का जो आक्रोश अ​धिकारियों ने झेला, उसे वे लंबे समय तक याद रखेंगे। अ​धिकारियों ने जनता के सामने शीघ्र सड़क मार्ग को खोलने के लिए आवश्यक मशीनरी और मैन पावर गंगानगर में भेजने का लि​खित आश्वासन दिया है। साथ ही नदी डायवर्जन का काम भी आज से ही शुरू करने का आश्वासन दिया है। सिंचाई विभाग इस काम को करेगा। अब दोनों सड़कों के जल्द वाहनों की आवाजाही के लिए खुलने की उम्मीद है।

शुक्रवार को सुबह करीब ग्यारह बजे जुलूस लेकर जनप्रतिनि​धि और ग्रामीण कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचे। उन्हेंने केदारनाथ विधायक मुर्दाबाद, लोक निर्माण विभाग मुर्दाबाद, जिला प्रशासन होश में आओ के नारे लगाए। इस आंदोलन में ग्राम प्रधान से लेकर​ क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत सदस्य शामिल रहे। गढ़वाल विश्व विद्यालय श्रीनगर के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष हर्षप्रीतम सिंह, मनोज रौथाण, छात्र नेता रहे सुधीर रौथाण आदि ने आंदोलन में जान फूंकी। इस दौरान भारी मात्रा में पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

जिला पंचायत सदस्य कुलदीप कंडारी और क्षेत्र पंचायत सदस्य सावन सिंह नेगी ने धरना स्थल पर पहुंचे अ​धिकारियों को मांगें पड़कर सुनाई। उन्होंने शीघ्र नदी का डायवर्जन, सड़क का स्थाई ट्रीटमेंट करने की मांग अ​धिकारियों के सामने रखी। उन्होंने कहा कि जल्द सड़क का वैक​ल्पिक मार्ग भी तैयार किया जाए। सामाजिक कार्यकर्ता कालीचरण सिंह रावत ने कहा कि 14 अगस्त को मंदाकिनी के तेज बहाव से विजयनगर-पठालीधार और तिमली मोटर मार्ग ध्वस्त हो गया था। एक माह बाद भी मार्ग बंद है। संपूर्ण क्षेत्रवासियों को भारी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। 15 अक्टूबर से क्षेत्र में शादी समारोह हैं। स्वास्थ्य सेवाएं ठप पड़ी हैं। लेकिन अ​धिकारियों का इस ओर कोई लेनादेना नहीं है। जल्द सड़क न खुलने पर उग्र आंदोलन शुरू करने का एलान किया गया है।

इस मौके पर प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष विजयपाल सिंह राणा, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष हरीश गुसांई, सामाजिक कार्यकर्ता पंकज रावत, संदीप रावत, प्रधान डडोली सुमान सिंह रौथाण, सत्येन्द्र सिंह राणा ग्राम प्रधान डांगी,पंकज रावत क्षेत्र पंचायत सदस्य डाँगी,जयेन्द्र पवार ग्राम प्रधान किमाणा, संदीप रावत ग्राम प्रधान उत्तर्सू , शकूर अहमद पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य डांगी , मनोज रौथाण, विजय भट्ट, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष आलोक नेगी, बड़ी संख्या में स्थानीय प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्रामीण मौजूद रहे।

Latest News

कूड़ा प्रबंधन: लागू हुआ नया ठोस अप​शिष्ट प्रबंधन नियम, अब चार श्रे​णियों में देना होगा कचरा–

अलग-अलग श्रे​णियों में नगर पालिका के कूड़ा वाहन और मोहल्ला स्वच्छता समिति को देेना होगा कूड़ा...

जय केदार: केदारनाथ धाम की तीर्थयात्रा का चल रहा सफल और सुव्यव​स्थित संचालन–

श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं के संबंध में जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने की पत्रकार वार्ता...

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...

शाबास गायत्री: केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर की गायत्री बनीं चमोली की टॉपर–

सीबीएसई 12वीं परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले का बढ़ाया मान, देखें चमोली जिले के टॉपर की...

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...

शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई और शुभकामनाएं–

शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई...

आस्था: नए कीर्तिमान रचने को बढ़ी चारधाम यात्रा, यात्रियों की संख्या 12.60 लाख के पार–

केदारनाथ में 22 दिनों में 05 लाख 23 हजार से अधिक भक्तों ने किए दर्शन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: आधा घंटे की ओलावृ​​ष्टि ने सबकुछ कर दिया चौपट–

बारिश के साथ हुई जमकर ओलावृ​ष्टि, चारों ओर बिछी सफेद चादर, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी...

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर ट्रक और बस की ​हुई जोरदार ​भिडंत, पांच यात्री घायल–

तीन किलोमीटर तक लगा रहा बदरीनाथ हाईवे पर जाम, यात्री हुए बेहाल-- गोपेश्वर। बदरीनाथ हाईवे पर बुधवार...
error: Content is protected !!