चमोली: नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक रेखा यादव पहुंची बदरीनाथ, लिया व्यवस्थाओं का जायजा–

by | Sep 16, 2023 | चमोली, राजकाज | 0 comments

एसपी ने कहा, यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से करें विनम्रतापूर्ण व्यवहार, माणा गांव भी पहुंची–

जोशीमठ: चमोली जनपद की नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने शनिवार को बदरीनाथ धाम में मत्था टेका। उन्होंने यहां यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने धाम में तैनात पुलिस कर्मियों को हिदायत दी कि यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं व आम नागरिकों के साथ विनम्रतापूर्ण व्यवहार करें।

पुलिस अधीक्षक शनिवार को बदरीनाथ धाम पहुंची। भगवान बदरीनाथ के दर्शन के बाद उन्होंने धाम में पुलिस व्यवस्था की समीक्षा की। एसपी देश के प्रथम गांव माणा भी पहुंची। ग्राम प्रधान पीतांबर मोल्फा ने ऊनी शॉल ओढाकर एसपी का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

एसपी ने माणा गांव के ऊनी कारोबार के बारे में भी पूछा और यात्रा व्यवस्थाओं के बारे में भी श्री मोल्फा से जानकारी ली। माणा में एसपी ने अस्थाई पुलिस चौकी का जायजा भी लिया। एसपी ने कहा कि मौसम साफ होने पर बदरीनाथ की द्वितीय चरण की यात्रा शुरू हो गई है। ऐसे में सभी मानसिक और शारीरिक तौर पर तैयार रहें।

श्रद्धालुओं व पर्यटकों के अलावा वीआईपी के भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए। एसपी ने मंदिर परिसर में स्थित होमगार्ड्स हेल्पडेस्क की भी जानकारी ली। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक चमोली प्रमोद शाह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बदरीनाथ बृजमोहन राणा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक लक्ष्मी प्रसाद बिजल्वाण सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!