चमोली: पीपलकोटी में दौड़े धावक, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर हुई क्रासकंट्री दौड़–

by | Sep 17, 2023 | चमोली, रचनात्मक | 0 comments

भाजपा नगर मंडल पीपलकोटी ने किया आयोजन, युवाओं ने खूब बहाया पसीना, स्नेहा, विवेक और सागर रहे सबसे आगे–
पीपलकोटी: देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल पीपलकोटी की ओर से क्रास कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें युवा-युवतियों ने उत्साह से प्रतिभाग किया।

दौड़ तीन अलग-अलग वर्गों में हुई। हाट गांव के युवा प्रधान व भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र हटवाल, मंडल महामंत्री दीपक पंत, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अंकित नेगी, पवन राणा, समाजिक कार्यकर्ता भूतपूर्व सैनिक ताजवर नेगी, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष मनीष नेगी, प्रशांत हटवाल, उमेश हटवाल,अनुज राणा, पारस शाह, वन पंचायत सरपंच मुकेश रावत के नेतृत्व में आयोजित दौड़ मायापुर से शुरू होकर मेला ग्राउंड सेमलडाला फील्ड तक हुई।

दौड़ में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को नगद पुरस्कार , मेडल व स्मृति चिन्ह पार्टी की ओर से भेंट किए गए। विजेता ​खिलाड़ियों में खुशी का माहौल रहा।

प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में स्नेहा बिष्ट ने प्रथम, निधि कंडारी ने द्वितीय और जूनियर वर्ग में विवेक खत्री ने पहला, रवि शाह ने दूसरा व सौरभ कुंवर ने तीसरा स्थान पाया। सीनियर वर्ग में सागर वर्मा प्रथम, अभिषेक पंत द्वितीय, अभिनव नेगी तृतीय व अक्षत पंत चतुर्थ स्थान पर रहे।

Latest News

चमोली: बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की हेराफेरी का मामला गरमाया, बीकेटीसी के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी–

चार दिन में बीकेटीसी के किसी भी पदाधिकारी के बदरीनाथ न पहुंचने पर आंदोलन की दी चेतावनी-- बदरीनाथ, 10...

बहुद्देशीय शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष और एसडीएम ने सुनीं जनता की समस्याएं–

विभागों को एक माह के भीतर जनसमस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश, सड़क-पेयजल और जंगली जानवरों के आतंक...

टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक-​शि​क्षिकाओं ने किया प्रदर्शन–

टीईटी की बाध्यता खत्म करने व पुरानी पेंशन लागू करने का मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन-- गोपेश्वर, 10...

चमोली: आशा कार्यकर्ताओं और फैसिलिटेटरों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन–

रैली निकालकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, कलेक्ट्रेट में सीएमओ का घेराव कर उठाई विभिन्न मांगें...

चमोली: भारी बारिश की चेतावनी पर चमोली के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में आज अवकाश–

विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घो​षित, आंगनबाड़ियों का संचालन भी रहेगा बंद-- गोपेश्वर, 09 जुलाई...

चमोली: चमोली जिले की सात ग्राम पंचायत काे छोड़कर 608 गांवों में उप प्रधान के लिए होंगे चुनाव–

15 जुलाई को होगा निर्वाचन, उसी दिन नामांकन, मतदान व मतगणना का कार्य होगा संपन्न-- गोपेश्वर, 08 जुलाई...

चमोली: नौ वर्षों की उल्लेखनीय सेवाओं के बाद डॉ. ममता को दी भावभीनी विदाई–

नगरवासियों और सामाजिक संगठनों ने किया सम्मानित, नर्सिंग कॉलेज को प्रदेश के अग्रणी संस्थानों में...

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण: आरोपी कर्मचारी की ड्यूटी बदली, कांग्रेस ने बीकेटीसी भंग करने की उठाई मांग–

जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रोटोकॉल और थाली भेंट गणना कार्य से हटाया गया कर्मचारी, विभिन्न...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी उक्रांद में शामिल, बदरीनाथ विधानसभा में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी–

सांस्कृतिक, राज्य आंदोलन और ​शिक्षा जगत से जुड़ने के बाद अब राजनीति के सफर पर आगे बढ़े केके ​डिमरी...
error: Content is protected !!